इस दिन लाडली बहनों को मिलेगा 27वीं किस्त का तोहफा, भाई दूज से हर महीने मिलेंगे ₹1500 

Saroj kanwar
2 Min Read

MP Ladli Behana Yojana update: लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसके अंतर्गत राज्य की महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की राशि मोहन सरकार के द्वारा दी जाती है। इस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश की महिलाओं के उत्थान के लिए किया गया है ताकि राज्य की महिलाएं छोटी-छोटी जरूरत के लिए किसी अन्य पर निर्भर ना रह सके।

राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए और भी कई तरह की शानदार योजनाएं चलाई जा रही है। लाडली बहना योजना के तर्ज पर देश के अन्य राज्यों में भी महिलाओं के लिए कई शानदार योजनाएं चलाई जाती है।

 27वीं की बात करें तो 15 तारीख के आसपास 27वीं किस्त आ सकती है। आपको बता दे की भाई दूज से महिलाओं को हर महीने ₹1500 की राशि दी जाएगी जिसका ऐलान खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया है।
 


 इन महिलाओं को ₹5000 देगी मोहन सरकार


 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश की जो महिलाएं रेडीमेड गारमेंट में काम करेंगे उसको सरकार ₹5000 प्रति महीने देगी। सरकार के द्वारा राज्य की बहनों के विकास के लिए इस योजना का संचालन किया जा रहा है। महिलाओं को रोजगार देने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है।


 पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुरू की थी यह योजना 

 लाडली बहना योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा की गई थी। 15 मार्च 2023 शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना की शुरुआत की और पहले इस योजना के अंतर्गत ₹1000 बहनों को मिलता था। बाद में योजना की राशि बढ़ाकर 1250 रुपए कर दी गई।

 इस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए की गई, ताकि बहने छोटी-छोटी जरूरत के लिए किसी दूसरे व्यक्ति पर निर्भर ना रहे। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि रक्षाबंधन से लाडली बहनों के खाते में ₹1500 ट्रांसफर किए जाएंगे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *