इन महिलाओं को मिलेगा मुफ्त LPG सिलेंडर, जानें पूरी जानकारी

Saroj kanwar
2 Min Read

LPG Cylinder: अगर आप गैस उपभोक्ता हैं तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। केंद्र सरकार महिलाओं के लिए पीएम उज्ज्वला योजना चला रही है। इस योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर दिए जा रहे हैं। बता दें कि दिवाली के मौके पर सरकार की ओर से बड़ा तोहफा दिया गया था। इसकी घोषणा खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने की थी।

जानकारी के लिए बता दें कि सरकार की पीएम उज्ज्वला योजना का लाभ 1 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को मिल रहा है। बता दें कि सरकार की घोषणा में दो चरणों का जिक्र किया गया था। इसके दूसरे चरण में महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर का लाभ मिलेगा।
जानिए आपको कब मिलेगा मुफ़्त सिलेंडर

रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं को साल में दो बार मुफ़्त सिलेंडर का लाभ देती है। मुफ़्त सिलेंडर का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की पहली लाभार्थी हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत दो चरणों में मुफ़्त सिलेंडर दिया जा रहा है। पहला चरण अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच है। दूसरा चरण जनवरी से मार्च 2026 तक होगा। इस योजना के तहत महिलाओं को घरेलू सिलेंडर का लाभ दिया जा रहा है। इसके साथ ही सब्सिडी का लाभ भी मिलेगा।
किसे नहीं मिल रहा लाभ?

जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत उन लाभार्थियों को शामिल किया जाएगा जो इस लाभ के पात्र हैं। वहीं, अगर किसी लाभार्थी ने आधार कार्ड वेरिफिकेशन नहीं कराया है, तो उसे मुफ्त सिलेंडर का लाभ नहीं मिलेगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *