आज नवरात्रि के पहले दिन का राशिफल, मेष, वर्ष ,मिथुन से लेकर कुंभ, मीन तक कैसा रहेगा दिन में उतार चढ़ाव

Saroj kanwar
4 Min Read

मेष

शुभ अंक 3, शुभ रंग सफेद : स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। ग्रह गोचर आर्थिक उन्नति की दिशा में संकेत कर रहे हैं। समय का सदुपयोग करें। अपनी क्षमता पर भरोसा रखें। दूसरों के भरोसे निर्णय न लें, वे कठिनाई का कारण।

शुभ अंक 4, शुभ रंग लाल : विद्यार्थी

वृषभ

वर्ग को सुखद समाचार मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी। नए व्यापारिक सौदों में जल्दबाजी से बचें। पुराने मित्रों से संबंधों में निकटता बढ़ सकती है।

मिथुन

शुभ अंक 7, शुभ रंग काला : लंबे समय से मन में चल रही मकान खरीदी की योजना के साकार होने का उचित समय है। मन को स्थिर रखकर भविष्य की योजनाओं पर कार्य करें। लोगों से मेल-जोल बढ़ सकता है।

कर्क

शुभ अंक 4, शुभ रंग आसमानी : आज आपको साहस और पराक्रम का प्रदर्शन करना पड़ सकता है। लोग आपके सरल स्वभाव का लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें।

सिंह

शुभ अंक 8, शुभ रंग सुनहरा : नई योजनाओं में निवेश के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। वाणी पर संयम रखें। व्यापार-व्यवसाय में धन लाभ के योग।

कन्या

शुभ अंक 2, शुभ रंग ग्रे : परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। नए कार्य को लेकर प्रारंभिक तनाव रह सकता है, लेकिन मनचाहे कार्य पूरे होने से प्रसन्नता बढ़ेगी। कार्यस्थल पर आपके पद और सम्मान में वृद्धि संभव है।

तुला

शुभ अंक 5, शुभ रंग गुलाबी : खर्चे को लेकर मन में चिंता बढ़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है। अकारण ही भय आप पर हावी हो सकता है।

वृश्चिक

शुभ अंक १, शुभ रंग ऑरेंज : समय का सदुपयोग करने का प्रयास करें। लोग आपके बारे में क्या सोचेंगे इसकी बजाय इस पर समय व्यर्थ न करें। आज लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती है। लंबी यात्रा की योजना संभव ।

धनु

शुभ अंक 8, शुभ रंग नीला : नौकरी की तलाश कर रहे रहे जातकों को ग्रहों के शुभगोचर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नए व्यापार विस्तार की योजना बन सकती है। वाहन संभल कर चलाएं।


मक्कर

शुभ अंक 7, शुभ रंग स्लेटी धार्मिक यात्रा की योजना शीघ्र ही साकार हो सकती है। मान सन्मान के अवसर प्राप्त होने से प्रसन्नता। किसी नए व्यक्ति से सौजन्य भेंट भाग्य के रास्ते खोल सकती है।

कुंभ

शुभ अंक 2, शुभ रंग बैंगनी : जरूरत से अधिक खर्च परेशानी का कारण बन सकता है। मन में किसी बात को लेकर चिंता तनाव बढ़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग को शीघ्र की सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।

मीन

शुभ अंक 8, शुभ रंग फिरोजी : नए प्रेम प्रसंग बन सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हावी हो सकती है। नए मकान निर्माण में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पढ़ सकता है। मन के कार्य पूरे होने से प्रसन्नता।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *