Gold Rate Today: सोमवार, 3 नवंबर को सोने और चांदी की कीमतों में फिर से तेजी आई। शादियों का सीजन शुरू होते ही सोने और चांदी की कीमतों में फिर से तेजी आने लगी है। सोमवार, 3 नवंबर को सोने और चांदी की कीमतों में फिर से बदलाव देखने को मिला। 24 कैरेट सोने की कीमत अब जीएसटी समेत 124,746 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। शादियों के सीजन में सोने और चांदी की मांग काफी बढ़ जाती है। शादियों के लिए सोने के आभूषण और चांदी के बर्तन थोक में खरीदे जाते हैं।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 999 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 343 रुपये बढ़कर 1,21,113 रुपये हो गई है। इससे पहले सोने की कीमत 1,20,770 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 535 रुपये बढ़कर 1,49,660 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। पहले इसकी कीमत 1,49,125 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
आईबीजेए के अनुसार, 31 अक्टूबर को 24 कैरेट सोना बिना जीएसटी के ₹1,20,770 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी भी बिना जीएसटी के ₹1,49,125 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। आज सोना बिना जीएसटी के ₹1,21,113 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,49,660 पर खुली।
आज सोने के नवीनतम भाव क्या हैं?
आज 23 कैरेट सोना ₹343 बढ़कर ₹1,20,628 प्रति 10 ग्राम हो गया। जीएसटी के साथ इसकी कीमत अब ₹1,24,246 (मेकिंग चार्ज को छोड़कर) हो गई है।
22 कैरेट सोने की कीमत ₹315 बढ़कर ₹1,10,940 प्रति 10 ग्राम हो गई। जीएसटी के साथ इसकी कीमत अब 1,14,268 रुपये है, जिसमें मेकिंग चार्ज शामिल नहीं है।

18 कैरेट सोने की कीमत 257 रुपये बढ़कर 90,835 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई और जीएसटी के साथ इसकी कीमत अब मेकिंग चार्ज को छोड़कर 93,560 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।