अयोध्या के तर्ज पर MP के इस टूरिस्ट पैलेस का होगा विकास, हैरिटेज सिटी में किया जाएगा शामिल

Saroj kanwar
2 Min Read

MP News: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयत्न किया जा रहा है। राज्य का बुंदेलखंड शहर अपनी विरासत के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ वन्यजीव और हेरिटेज को देखने दुनिया भर से लोग आते हैं। बुंदेलखंड में ही रामराजा सरकार की नगरी ओरछा है। राज्य में खजुराहो के बाद यह एक ऐसा टूरिस्ट पैलेस है जहां हर साल 7 लाख से अधिक पर्यटक आते हैं। रामराजा सरकार की नगरी को भी अब अयोध्या के तर्ज पर विकसित किया जाएगा। यहां हर तरह की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी.

 ओरछा को मिलेगा हेरिटेज लुक

ओरछा को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी में शामिल किया जाएगा। रामराजा लोक निर्माण के पहले चरण में लगभग 200 करोड़ की लागत से काम किया जा रहा है, इसके साथ ही साथ दूसरे चरण की तैयारी अभी शुरू हो गई है। यहां के सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा। बेतवा नदी के घाट, विशाल दरवाजे, छतरियो और महलों का जीणोद्धार किया जाएगा।

पूरी तरह से बदल जाएगी रामराजा की नगरी

रामराजा की नगरी पूरी तरह से बदलने वाली है। ओरछा को हैरिटेज लुक देने के लिए यहां बुनियादी काम किया जा रहा है वहीं दूसरी चरण में ओरछा शहर का बाउंड्री वॉल को आकर्षक बनाया जाएगा इसके साथ ही साथ मंदिर परिसर का विस्तार होगा।

सैलानियों के मनोरंजन के लिए होगी विशेष व्यवस्था

महलों में वॉकवे बनाया जाएगा और सैलानियों के मनोरंजन के लिए लाइट एंड साउंड शो का इंतजाम भी किया जाएगा। यहां शहीद चंद्रशेखर आजाद के नाम पर एक संग्रहालय भी बनाया जाएगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *