पुराने घर में प्रवेश करते समय रखें इन बातों का ध्यान, ये उपाय करने से खत्म हो जाएगा वास्तुदोष

brainremind.com
5 Min Read

किसी भी घर में बसने से पहले वहां वास्तु पूजा जरूर करवा लें। शास्त्रों के अनुसार जब भी किसी जगह पर आप रहने के लिए जाते हैं। तो वास्तु पूजा पहले करवा लेनी चाहिए। वास्तु पूजा करने से घर में शांति बनीं रहती है। साथ में ही घर में अगर किसी तरह का दोष होता है। तो वो भी दूर हो जाता है।

vastu

पुराने घर खरीदे व बेचे जाते हैं। कई लोग पुराने घरों को अपना बनाते हैं और उसमें रहना शुरू कर देते हैं। पुराने घरों में रहने से पहले वास्तु पूजा करने की सलाह दी जाती है। दरअसल कई घरों में बुरा प्रभाव होता है। ऐसे में जब आप इन घरों में रहने के लिए जाते हैं। तो ये प्रभाव आपके जीवन पर भी पड़ने लग जाता है। हालांकि अगर वास्तु पूजा करवाई जाए तो बुरा प्रभाव खत्म हो जाता है।

vastu

अगर आपने किसी से कोई घर खरीदा है और उस घर में रहने के लिए जा रहे हैं। तो वास्तु पूजा के साथ-साथ नीचे बताए गए उपायों को भी कर लें। इन उपायों को करने से घर में मौजूदा बुरा प्रभाव खत्म हो जाएगा।

सरसों के दान फेंके

पुराने या किसी नए घर में प्रवेश करने से पहले उसके आसपास सरसों के दानों को फेंक दें। पुराने घर में जाकर सरसों के दानों को फैला दें। फिर अगले दिन उन्हें बुहार कर चौराहे पर फेंक आएं। ऐसा करने से घर का बुरा प्रभाव खत्म हो जाएगा।

Brown Mustard

इस उपाय को करने से घर में पूर्व रहने वाले लोगों का प्रभाव खत्म हो जाता है। सरसों शनिदेव से जुड़ी होती हैं। इससे घर से नकारात्मकता का बुहारा हो जाता है। ये उपाय शनिवार को किया जाना चाहिए और रविवार को सरसों बुहार फेंक आना चाहिए।

Brown Mustard

इसी प्रकार से अगर आप किसी जमीन पर घर बनाने जा रहे हैं। तो उस जमीन पर घर बनाने से पहले सरसों के दानों को फेंक दें। ये उपाय करने से जमीन का वास्तु दोष दूर हो जाता है।

गंगा जल को छिड़के

ganga jal

जिस घर में आप रहने जा रहे हैं, अगर वो घर ज्यादा पुराना है और लंबे समय से वहां कोई नहीं रहा है। तो घर को पहले अच्छे से साफ करवाएं और घर में गंगा जल का छिड़काव जरूर करें।

मंदिर को सही दिशा में बनाएं

puja

घर में बना मंदिर अगर सही दिशा में नहीं है। तो उसे सही जरूर करवा लें। मंदिर सही दिशा में न होने से घर में हमेशा अशांति बनीं रहती है और मंगल कार्य होने में बाधा आती है।

कन्याओं को भोजन करवाएं

kanaya

वास्तु पूजा करवाने के साथ-साथ कन्या पूजन भी करें। घर में पहला खाना कन्याओं के लिए और ब्राह्मणों के लिए बनाएं। ऐसा करने से घर में कभी भी अनाज की कमी नहीं होगी और परिवार के सदस्यों की सेहत सही बनीं रहती है।

तुलसी का पौधा लगाएं

tulsi

घर में नकारात्मक ऊर्जा न हो, इसके लिए आंगन में तुलसी का पौधा लगा दें। तुलसी का पौधा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा बनीं रहती हैं।

गाय का दूध डालें

milk

घर में प्रवेश करने से पहले चौखट पर गाय का दूध डाल दें। गाय का दूध डालने के बाद स्वस्तिक का चिन्ह भी बना लें और तोरण लगा लें। ये उपाय करने से घर में शांति बनीं रहती है।

घर में मरम्मत जरूर करवाएं

door

घर में अगर कोई चीज टूटी हुई हो तो उसे सही जरूर करवा लें। टूटी हुई खिड़कियां, दरवाजे को बदलवा लें। इसी प्रकार से कोई पुराना सामान मौजूद हो तो उसे बाहर कर दें। तो ये थे कुछ उपाय जिन्हें जरूर करें। इन उपायों को करने से घर में खुशियों का वास हो जाएगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *