Gold Price : हाल के दिनों में सोने की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. माैजूदा समय में सोने की कीमतों में अचानक पांच हजार रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है… ऐसे में आइए नीचे खबर में चेक कर लेते है दस ग्राम गोल्ड के ताजा रेट क्या चल रहे है-
शादी-त्योहार हो या कोई शुभ अवसर, सोना भारतीय परंपरा का अभिन्न अंग है. इसे समृद्धि का प्रतीक माना जाता है और हर खुशी के मौके पर इसकी खरीदारी शुभ मानी जाती है. हालांकि, हाल के दिनों में सोने की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. (sone ke taaza daam)
पहले यह 1 लाख रुपये के आंकड़े को छूकर 90,000 रुपये पर आ गया था, जिससे उन खरीदारों को झटका लगा जो कीमतों में गिरावट का इंतजार कर रहे थे. अब सोने की कीमत अचानक फिर से बढ़ने लगी है और अपने हालिया न्यूनतम स्तर से 5,000 रुपये तक ऊपर चढ़ गई है, जिससे एक बार फिर बाजार में हलचल मच गई है.
आज 10 ग्राम सोने का ताजा रेट-
सोने की कीमत (gold price update) में तेजी फिर से शुरू हो गई है. सोना आज 95667 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 95284 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईअगर चांदी की बात करें तो सिल्वर का रेट गिरकर 97357 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. चांदी इससे पहले 97710 रुपये प्रति किलोग्राम पर था.
सोने की कीमत में लौटी तेजी –
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतों में उछाल आया है, जून डिलीवरी वाला सोना ₹113 की तेजी के साथ 96,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. 15 मई 2025 को ₹90,890 के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद, सोने की कीमत ने सिर्फ दो हफ्तों में 5,160 रुपये का यू-टर्न लेते हुए निवेशकों की उम्मीदों को तोड़ दिया है. जिन लोगों को सोना (gold) और सस्ता होने की उम्मीद थी, उन्हें अब बढ़ी हुई कीमतें देखने को मिल रही हैं. (gold latest price)
सोने की कीमतों में फिर से तेज़ी आई है. इसकी मुख्य वजह घरेलू बाज़ार में ज्वैलर्स और खुदरा खरीदारों से लगातार मिल रही मज़बूत मांग है, खासकर शादी-ब्याह के सीज़न में. इसके अलावा, शेयर बाज़ार (share market) में दबाव के चलते निवेशक सुरक्षित निवेश (invest) के तौर पर सोने को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे इसकी कीमतों में उछाल आया है.