Haryana : हरियाणा में अब साल में 20 नहीं 25 छुट्टियां मिलेंगी, सीएम नायब सैनी का ऐलान!

brainremind.com
3 Min Read

Haryana : हरियाणा में महिला सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने ऐलान किया है कि अब राज्य की महिला कर्मचारियों को साल में 20 नहीं, बल्कि 25 छुट्टियां दी जाएंगी।  नीचे पढ़ें पूरी डिटेल।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में नियमित महिला कर्मचारियों को अब प्रतिवर्ष 20 के बजाय 25 छुट्टियां मिलेंगी। इसके अलावा, हरियाणा कौशल रोजगार निगम में कार्यरत महिला कर्मचारियों को प्रतिवर्ष 10 के बजाय 22 छुट्टियां दी जाएंगी, जिसमें हर माह एक अतिरिक्त छुट्टी शामिल होगी।

महिलाओं के लिए नई योजनाएं और सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह में महिलाओं के लिए कई नई योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश की महिलाओं को डेयरी इकाइयां स्थापित करने के लिए एक लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने 44 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन और बाल भवन चरखी दादरी का शिलान्यास किया।

महिलाओं के लिए नई सुविधाएं और योजनाओं का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा और समर्थन के लिए कई नए पोर्टल्स का शुभारंभ भी किया, जिसमें घरेलू हिंसा शिकायत पंजीकरण और निगरानी के लिए पोर्टल, “आपकी बेटी-हमारी बेटी” के लिए एमआईएस पोर्टल और एसएनपी मांग और आपूर्ति पोर्टल शामिल हैं।

स्वयं सहायता समूह और महिला सुरक्षा

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 64,500 स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं और इन समूहों को 5 लाख रुपये तक ऋण पर स्टाम्प शुल्क में छूट दी गई है। इसके साथ ही, राज्य में 33 प्रतिशत राशन डिपो महिलाओं को आवंटित किए गए हैं। हाल के चार महीनों में 252 राशन डिपो महिलाओं को दिए गए हैं।

विस्तृत क्रेच नीति और बच्चों की देखभाल

हरियाणा देश का पहला राज्य है, जिसने कामकाजी महिलाओं के बच्चों की देखभाल के लिए विस्तृत क्रेच नीति लागू की है। इस समय प्रदेश में 572 आंगनबाड़ी कम क्रेच और 273 स्टैंडलोन क्रेच चल रहे हैं। इसके अलावा, 4 हजार प्ले-वे स्कूल खोले गए हैं और इस साल इनकी संख्या 8 हजार करने का लक्ष्य है।


Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *