Gold Price : सोने के दामों में एक बार फिर से तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने के दाम गिरने से आभूषण खरीदारों को खुशी हुई है। टैरिफ वॉर में नरमी के कारण सोने के दाम (Sone Ke Rate)गिरे हैं। अब तक सोना काफी ज्यादा बढ़ चुका था।
सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कुछ दिनों से सोने में तगड़ी गिरावट का दौर जारी है। आगे भी सोने के दामों (Gold Price Updates) में गिरावट का अनुमान है। सोने के दाम लगातार कम होते जा रहे हैं। इस साल सोना एक लाख क्रॉस करने के बाद घटता ही जा रहा है।
क्यों आई सोने में गिरावट
एक्सपर्ट का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व(US Federal Reserve) के सतर्क रुख और शुल्क जोखिम में कमी के चलते निवेशकों (Gold Investment) ने सुरक्षित परिसंपत्तियों में निवेश को कम कर दिया है।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि नीति-निर्माता ब्याज दरों में तत्काल कमी नहीं करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं, जिसके चलते सोने के भाव घटे हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाल
सिर्फ घरेलू ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत (gold price in international market)में कमी आई है। इस समय में हाजिर सोने में 17.94 डॉलर की गिरावट आई है, जिसके साथ इसके भाव 3,304.46 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
वैश्विक अनिश्चितता, खासकर इजरायल-हमास संघर्ष के चलते सोने की मांग को समर्थन मिला है, लेकिन सब मिलाकर इसके भाव नीचे गए हैं।
किस पर टिकी है निवेशकों की निगाहें
एक्सपर्ट का कहना है कि निवेशक अब अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों (US economic data) पर नजर बनाए हुए हैं। आर्थिक आंकड़ें यानी प्रारंभिक जीडीपी, बेरोजगारी दावे और लंबित घरेलू बिक्री के आंकड़ों।
इन आंकड़ों के चलते ही सोने और चांदी की कीमतों (Silver Prices) में आगे क्या हो सकता है, उसकी दिशा तय हो सकती है।
दिल्ली में सोने के भाव
बता दें कि कमजोर वैश्विक संकेतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) की सतर्क नीतियों के जरिए दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों (Gold Rate) में 500 रुपये की गिरावट आई है।
जिसके बाद इसके भाव गिरकर 98,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहे हैं। अगर बात करें चांदी की तो चांदी की कीमत 1,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बरकरार है।
जानिए चांदी के ताजा भाव
भले ही सोने की कीमतों (Sone Ke Bhav)में गिरावट हो रही है, लेकिन स्थानीय बाजार में चांदी के रेटों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। इस समय में भी चांदी पहले की तरह ही 1,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी रही। इससे यह पता चलता है कि बाजार की सतर्कता और निवेशकों की प्रतीक्षा की रणनीति कैसी रहेगी। (31 may gold price )
निवेशकों को तय करनी चाहिए रणनीति
सोने की कीमतों में इस गिरावट और चांदी के भाव (Gold Silver Rate)में कोई बदलाव न होने से वैश्विक आर्थिक संकेत और केंद्रीय बैंक की नीति निवेशकों के फैसलों को प्रभावित कर रही है। निवेशकों को सोने में निवेश करने से पहले सतर्क रहना चाहिए और उसके बाद ही आगे की रणनीति तय करनी चाहिए।