Gold Price : सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। सोने की खरीदारी करने वालों लोगो के लिए यह एक चिंता का कारण बना हुआ है। सोने की कीमतें हर रोज बढ़ती जा रही है। लगातार बढ़ रहे दामों को देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में सोने के भाव बेलगाम हो जाएंगे। चलिए खबर में जानते है कि साल के अंत तक कितने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड़ के ताजा रेट।
सोने की कीमत लगातार उतार चढ़ाव के दौर से गुजर रही हैं। बाजारों में अनिश्चित्ता के चलते सोना कभी तेज हो रहा है तो बाजार की हालत सुधरते ही दाम कभी कभी धड़ाम से गिर रहे हैं। सोने के दाम (gold price today) इस साल पहले 30 प्रतिशत तक बढ़े, इसके बाद 7 प्रतिशत तक गिरे और फिर से सोने ने रफ्तार पकड़ ली है।
वहीं, आने वाले समय में सोने के दाम कीतने रहेंगे, इसको लेकर भी पूर्वानुमान आ गया है। (Gold Rate) सोने के दामों में 2025 में बेहिसाब बढ़ौतरी हुई है। इस बढ़ौतरी से आम ग्राहक निराश हुए हैं तो वहीं, निवेशक बढ़ौतरी से काफी खुश नजर आए हैं।
कुछ ही दिनों में निवेशकों को सोने ने तगड़ा रिटर्न देकर उनकी चांदी कर दी है। वहीं, एक्सपर्ट ने साल के अंत तक सोने के कितने दाम होंगे, इसको लेकर भविष्यवाणी कर दी है।
पहले जानिए क्या चल रही है सोने की कीमत
आज 22 कैरेट सोने के भाव में 400 रुपये की गिरावट आई है, जिसके बाद इसके भाव 89900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, 24 कैरेट सोने के दाम 98,190 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं। सोने की पूरक मानी जाने वाली चांदी के दाम भी काफी ज्यादा चल रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 3,315.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,317.10 डॉलर प्रति औंस था।
सोने के दाम बढ़ने के कारण
सोने के दाम बढ़ने का कारण (gold rate hike) अमेरिका की ओर से शुरू किया गया ट्रेड वॉर माना जा रहा है। ट्रेड वॉर की वजह से ही सोने की कीमत (gold rate today) बेहिसाब बढ़ी हैं।
बाजारों में ट्रेड वॉर की वजह से सोने की मांग बढ़ी। लोगों ने सुरक्षित निवेश के रूप में सोने को चुना, इसी कारण सोने के दाम (Gold Rate) भी बढ़ते गए हैं।
1 लाख को क्रॉस कर गया था सोना
देश में सोने के लिए 1 अप्रैल का दिन ऐतिहासिक था। इस दिन सोना एक लाख को पार कर गया था। सोने की कीमतों में तगड़ी बढ़ौतरी (Gold Rate) हुई थी। सोना इसके बाद काफी कम भी हुआ। वहीं एमसीएक्स पर भी सोने की कीमत 99,358 पर चली गई थी।
साल के अंत तक इतने हो जाएंगे सोने के दाम
सोने के दामों (gold silver rate today) को लेकर सर्राफा कारोबारी रोहित वर्मा का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमत में कुछ समय तक उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। परंतु, वैश्विक व्यापार को लेकर हालात सुधरे नहीं हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में सोना सस्ता होना बेहद मुश्किल है।
90 दिन का टैरिफ होल्ड खत्म होते ही तगड़ी उछाल सोने (Gold Rate) में दिख सकती है। वहीं, अक्तूर नवंबर में भारत में त्योहारी सीजन है और दिवाली के पास सोना खरीदना शुभ माना जाता है।
ऐसे में यहां भी निश्चित तौर पर मांग (demand of gold) बढ़ेगी और इस साल के अंत तक प्योर गोल्ड 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 10 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकती है। (31 may gold price )