Kisan News : मार्केट में करोड़ो की वैल्यू रखने वाली इस लकड़ी की खेती किसानों को करेगी मालामाल, जाने खेती का तरीका

brainremind.com
2 Min Read

मार्केट में करोड़ो की वैल्यू रखने वाली इस लकड़ी की खेती किसानों को करेगी मालामाल। अफ्रीकन ब्लैक वुड एक दुर्लभ और मूल्यवान पेड़ है, जिसे हिंदी में काला सागौन या अफ्रीकन आबनूस भी कहा जाता है। इसकी लकड़ी का उपयोग महंगे संगीत वाद्ययंत्र और फर्नीचर बनाने में किया जाता है। आइए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।

अफ्रीकन ब्लैक वुड की खेती के लिए जलवायु और मिट्टी

अफ्रीकन ब्लैक वुड की खेती के लिए गर्म, शुष्क और उष्णकटिबंधीय जलवायु अच्छी होती है। इसके लिए रेतीली, दोमट या अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में बेहतर होती है। इसका pH मान लगभग 6.0 से 7.5 के बीच होना चाहिए।

अफ्रीकन ब्लैक वुड की खेती कैसे करे

पेड़ के सूखे फलों से बीज निकालकर छायादार स्थान पर सुखाएं। बोने से पहले बीज को 24 घंटे गुनगुने पानी में भिगोएं। बीज को पॉलीबैग या ट्रे में 1-2 सेमी गहराई में बोएं। बीज लगभग 15-30 दिनों में बीज अंकुरित हो जाते हैं। इसके बाद 6-8 महीने के पौधे खेत में रोपे जाते हैं। इन पौधो के बीच 4×4 मीटर की दूरी रखें।

गड्ढों का आकार 45×45×45 सेमी हो और गोबर की खाद मिलाकर मिट्टी भरें। शुरूआती 2 साल तक नियमित रूप से सिंचाई करें। गर्मियों में हर 15 दिन और सर्दियों में हर महीने सिंचाई करें। इस खेती में जैविक खाद का उपयोग करें। इसमें 6 महीने में एक बार गोबर खाद या कंपोस्ट डालें। खरपतवार नियंत्रण करें। पेड़ को तैयार होने में 30-50 साल लगते हैं।

अफ्रीकन ब्लैक वुड से कमाई

अफ्रीकन ब्लैक वुड के पेड़ को तैयार होने में 30-50 साल लगते हैं। इसकी लकड़ी अंतरराष्ट्रीय बाजार में ₹8,000 से ₹15,000 प्रति किलो तक बिकती है। एक पेड़ से 40-60 किलो तक लकड़ी प्राप्त की जा सकती है। इसके हिसाब से आप इस पेड़ की खेती से आप करोड़ो की कमाई कर सकते है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *