आने वाले समय में IPL के ये तीन युवा खिलाड़ी बन सकते हैं फ्यूचर स्टार, IPL 2025 में मचा रहे हैं धमाल

brainremind.com
5 Min Read

IPL 2025 सीजन अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। कुछ दिनों बाद प्लेऑफ के मुकाबले खेले जाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि IPL दुनिया में खेला जाने वाला सबसे ज्यादा कठिन और मशहूर T20 क्रिकेट है। इस लीग को खेलना हर क्रिकेट खिलाड़ी के लिए एक सपना होता है। साल 2008 के बाद से इस टूर्नामेंट ने भारतीय टीम को कई सारे बेहतरीन सितारे दिए है।

इस लीग की सबसे खास बता यह है कि यह किसी भी खिलाड़ी कि किस्मत को मिनटों में चमका सकता है। इस सीजन भी कुछ खिलाड़ी है, जिनकी किस्मत इस सीजन के बाद चमकने वाली हैं। तो आइए आपको भी उन खिलाड़ियों के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

IPL के ये तीन खिलाड़ी बन सकते हैं बड़े स्टार

इस सीजन फैंस को कई सारे रोमांचक मुकाबले देखने को मिले है। जिसमें कई सारे खिलाड़ियों ने काफी कमाल का प्रदर्शन दिखाया है। इसी सीजन के बात यह तीन खिलाड़ी आने वाले समय में खतरनाक ओपनर खिलाड़ी बन सकते है। इस सीजन इन तीनों खिलाड़ियों ने काफी विस्फोटक बल्ले बाजी कि है।

पहले नंबर पर आते हैं राजस्थान के लिए खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी

IPL 2025 सीजन के मेगा ऑक्शन में RR कि टीम ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपये देकर अपने टीम में शामिल किया था। जिसके बाद वैभव ने अपनी विस्फोटक बल्ले बाजी से लाखों को अपना फैंस बना दिया है।

इसी के साथ ही वैभव ने इस सीजन अपने नाम कई सारें बढ़े रिकार्ड भी किए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि वैभव IPL में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन चुके हैं।

इस सीजन वैभव ने कुल 7 मैचों की 7 पारियां खेली है जिसमें विस्फोटक बल्ले बाजी करके उन्हें अपने खाते में 36 के औसत और 206.55 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 252 रन जोड़े है। वहीं इन 7 मुकाबलों में वैभव ने 18 चौके और 24 छक्के अपने नाम किए हैं। IPL के बाद अब उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए अंडर 19 टीम में भी शामिल किया गया है।

दूसरे खिलाड़ी हैं CSK के आयुष म्हात्रे

CSK ने 5 बार IPL का खिताब अपने नाम किया है लेकिन इस सीजन उनका प्रदर्शन काफी ज्यादा खराब रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि पहली बार ऐसा हुआ है जब टीम प्वाइंट टेबल में 10 स्थान पर है। टीम में ऋतुराज गायकवाड़ को चोटिल होने पर आयुष म्हात्रे को टीम में शामिल किया गया था। जिसके बाद आयुष ने टीम शामिल होते ही काफी कमाल का प्रदर्शन दिखाया है। इस सीजन आयुष का सबसे जबरदस्त प्रदर्शन CSK VS RCB के मुकाबले में दिखाई दिया था।

जिसमें उन्होंने RCB के खिलाफ 94 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। इसी के साथ वह IPL में सबसे कम उम्र में अर्ध शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी भी बने हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इस सीजन आयुष ने कुल 7 मैचों की 7 पारियां खेली है जिसमें 34.29 के औसत के साथ 188.97 के स्ट्राइक रेट से कुल 240 रन आपने खाते में जोड़े हैं।

आयुष म्हात्रे के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए अंडर 19 की टीम में शामिल किया गया है। इसी के साथ ही खास बात यह है कि BCCI ने उन्हें अंडर 19 टीम का कप्तान भी चुना हैं।

तीसरे नंबर पर हैं पंजाब किंग्स के प्रियांश आर्या

प्रियांश आर्या कि उम्र अभी 24 साल है, और उन्होंने IPL के इस सीजन में पंजाब किंग्स के लिए कई सारी विस्फोटक पारिया खेली है। पंजाब किंग्स ने उन्हें मेगा ऑक्शन में 3.8 करोड़ रुपये देकर टीम में शामिल किया था।

आर्या ने CSK के खिलाफ विस्फोटक बल्ले बाजी करके अपने नाम एक शतक जड़ा था। पंजाब किंग्स को क्वालिफायर में पहुंचाने में आर्या की बड़ी भूमिका रही है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो प्रियांश आर्या को आने वाले समय में भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता हैं। IPL 2025 सीजन में आर्या ने कुल 14 मुकाबलों की 14 पारिुयां खेली है, जिसमें उन्होंने अपने खाते में 424 रन जोड़े हैं। इन 14 पारियों में उन्होंने अपने नाम 1 शतक के साथ ही 2 अर्धशतक भी किए हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *