मंदिर के पुजारियों को मिलेगी 5 हजार की तनख्वाह हर महीने ,सरकार ने किया प्रस्ताव पारित

कर्मचारियों के लिए सरकार एक बार फिर से मेहरबान हुई और इस बार राज्य के मंदिरों के पुजारियों के वेतन मानदेय में बढ़ोतरी की गई है। इसके लिए प्रस्ताव मंजूरी दी गई है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजकीय प्रत्यक्ष प्रभाव मंदिरों में अंशकालीन पुजारी के वेतन में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
पुजारियों को हर महीने ₹3000 की राशि जारी की जाती थी
फिलहाल मंदिरों में पुजारियों को हर महीने ₹3000 की राशि जारी की जाती थी जिसको बढ़ाकर ₹5000 कर दिया गया है। वहीं पर राजस्थान एक एक 593 मंदिरों जो की देवस्थान के अधीन आते है के लिए मरम्मत कार्य के लिए 5 पॉइंट 13 करोड रुपए के प्रस्ताव को भी स्वीकृति किया है।
गहलोत सरकार की तरफ से 2023 -24 के बजट में इसकी घोषणा की गई थी
मंदिरों का मरम्मत कार्य पूर्ण होगा। इसमें 390 राजकीय और 203 राजकीय आत्मनिर्भर मंदिरों में मरम्मत कार्य के लिए प्रति मंदिर ₹100000 की राशि का प्रावधान किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गहलोत सरकार की तरफ से 2023 -24 के बजट में इसकी घोषणा की गई थी जिसको अब लागू किया गया है।