Movie prime

सरकार ने किसानो को 1.08 लाख करोड़ रूपये किसानो को फर्टिलाइजर पर सब्सिडी देने का किया निर्णय

 

पीएम नरेंद्र मोदी के अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में खरीफ सीजन 2023 -24 के दौरान कुल फर्टिलाइजर सब्सिडी  1.08 लाख करोड़   तय की गई है। बुधवार को एक अहम फैसले ने कैबिनेट में तय किया कि सरकार किसानों को गुणवत्ता और सब्सिडी वाले  पी एंड के उर्वरक प्रधान के लिए खरीद सीजन 2030 के दौरान 38000 करोड रुपए की सब्सिडी देगी जबकि यूरिया के लिए 70000 करोड रुपए स्वीकृत किए गए हैं। 

फर्टिलाइजर की एमआरपी नहीं बढ़ाई जाएगी

 कैबिनेट  ने फास्फेट और पोटाश उर्वरक ऊपर रबी सीजन 2022 -23 के लिए पोषक तत्व आधारित सब्सिडी दरों में संशोधन और खरीफ सीजन 2023 के लिए पोषक तत्व आधारित सब्सिडी दरों के निर्धारण को मंजूरी दी है। रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मंडपिया के मुताबिक , किसानों को रियायती सस्ता और उचितउर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि फर्टिलाइजर की एमआरपी नहीं बढ़ाई जाएगी। 

इस फैसले पर कैबिनेट की तरफ से जारी एक ऑफिशियल नोट के मुताबिक, "एनबीएस योजना द्वारा फॉस्फेट और पोटाश (पी एंड के) उर्वरकों पर सब्सिडी 01.04.2010 से नियंत्रित है।  सरकार ने रबी 2022-2023 के लिए 01.01.2023 से 31.03.2023 तक प्रभावी एनबीएस दरों में संशोधन को मंजूरी दे दी है और खरीफ, 2023 (01.04.2023 से 30.09.2023 तक) के लिए एनबीएस दरों को मंजूरी दे दी है, ताकि किसानों को रियायती कीमतों पर फॉस्फेटिक और पोटाश (पी एंड के) उर्वरक के 25 ग्रेड उपलब्ध हो सकें।