Movie prime

PM kisan samriddhi kendra: किसानो को अब हर सामान और जानकारी मिलेगी एक ही जगह ,नहीं होगी दर दर भटकने की जरूरत

 

देश के किसानों को उन्नत बनाने के लिए मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों को खोला है।  इन केंद्रों पर 'वन नेशन वन फ़र्टिलाइज़र 'स्कीम के तहत उर्वरक, खाद, बीज कीटनाशक के साथ कई तरह के कृषि यंत्र भी किसानों को मिलेंगे।   इन कृषि यंत्र को किसान किराए  पर भी ले सकेंगे। 

 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र का उद्देश्य

 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र मंडियों के आसपास स्थापित किए जाएंगे ताकि यहां किसान आसानी से पहुंच सके। इन केंद्रों से किसान आसानी से भारत ब्रांड का फ़र्टिलाइज़र खरीद सकेंगे। प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों पर किसानों को कृषि क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी भी मिलेगी। इसके जरिए किसान एक स्थान से बीज फर्टिलाइजर आदि कृषि संबंधी उत्पादों को खरीद सकते हैं। इसके अलावा किसानों को जागरूक करने के लिए हर 15 दिन में अभियान चलाकर उन्हें जागरूक किया जाएगा। 

  प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र के फायदे 

कृषि क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के संबंध में मिलेगी जानकारी। 
 एक ही स्थान पर कृषि संबंधित जानकारी उर्वरक ,बीज ,उपकरण आदि उपलब्ध होंगे। 
मिट्टी ,बीज और उर्वरक के लिए जांच की सुविधा है।
 अगले एक वर्ष में 3 लाख से अधिक उर्वरक खुदरा दुकानों को पीएम किसान समृद्धि केंद्रों में किया जायेगा परिवर्तित। 

आपको यहां बता दें कि देश का कोई भी व्यक्ति   पीएम किसान समृद्धि केंद्र खोलकर एक अच्छा रोजगार प्राप्त कर सकता है।  इसकी मदद से हर महीने लगभग 10 से ₹15000 आराम से कमाए जा सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ ज्यादा करने की जरूरत नहीं है अगर आप पीएम किसान समृद्धि केंद्र खोलने के लि एइच्छुक  है तो अपने नजदीकी कृषि विभाग या फिर अनुमंडल कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।  इसके लिए योग्यता और जरूरी दस्तावेज क्या है इसकी जानकारी आपको वहां से मिल जाएगी।