Movie prime

अब पुरे देश में इतनी कम कीमत में आटा बेचेगी सरकार ,की ये योजना शुरू

 

देश भर में लोगों को सस्ती कीमत पर केंद्र सरकार आटा  उपलब्ध कराएगी। भारत आटा ब्रांड नाम से देश भर में सरकार आटा बेचने  की योजना लॉन्च की है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने  शनिवार को दिल्ली में आटा बेचने के लिए वाहनों को रवाना किया। मोबाइल वैन को हरी झंडी  दिखाने के बाद केंद्रीय मंत्री ने सस्ता  आटा  के बारे में पूरी जानकारी दी। 

 आटा 10 kg और 30 kg के पैक  में उपलब्ध कराया जाएगा

केंद्र सरकार द्वारा लांच किया गया भारत आटा  27 पॉइंट ₹50 प्रति किलो की रेट पर उपलब्ध है यह आटा 10 kg और 30 kg के पैक  में उपलब्ध कराया जाएगा देश भर में 2000 आउटलेट से भारत आटा  को बेचा जाएगा। भारत आटा को नेफेड , नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ,सफल मदर डेयरी और अन्य कोऑपरेटिव सोसाइटी से बेचा जाएगा। 

भारत आटा  की बिक्री के लिए मोबाइल वैन को रवाना करने के बाद पीयूष गोयल ने बताया कि सस्ता आटा  उपलब्ध कराने के लिए ढाई लाख में ट्रिक टन गेहूं को आवंटित किया गया है। इस गेहूं को विभिन्न सहकारी एजेंसियों  को आमंत्रित कर दिया गया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने बताया कि अभी देश में आटा  की औसत कीमत ₹35 प्रति किलो है वही देश में प्याज की बढ़ती  कीमतों के बादमचे हाहाकार के बीच सरकार फिलहाल ₹25 किलो प्याज बेच रही है। एनसीसीएफ और नेफेड अपने स्टोर्स से यह प्याज बेच रही है।