Movie prime

गाय को पालने के लिए अब सरकार देगी हर महीने इतना खर्चा ,यहां जाने कैसे उठा सकते है लाभ

 

रासायनिक खेती के कारण   मिट्टी में उर्वरक क्षमता लगातार कम होती जा रही है। ऐसे में सरकार रासायनिक खेती को रोकने और मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ाने के लिए लगातार कई प्रयास कर रही है। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं चला रही है ताकि किसान इस दिशा में काम कर सके।  ऐसे में राज्य सरकारें भी पूरी कोशिश कर रही है। आपको बता दें कि जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए  कई योजना चलाई जा रही है इस योजना के तहत गाय पलको  को हर महीने एक निश्चित राशि दी जाएगी। 

स्कीम मध्य प्रदेश सरकार ने गायों को पालने और जैविक खेती करने वालों को हर महीने ₹900 देने का फैसला किया

हम आपको बताते हैं कि क्या है यह स्कीम मध्य प्रदेश सरकार ने गायों को पालने और जैविक खेती करने वालों को हर महीने ₹900 देने का फैसला किया। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार ने 22000 किसानों को पहली किस्त भी जारी कर दी।  इतना ही नहीं गाय पालकों को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसके लिए सरकार ने राज्य में पशु चिकित्सा एंबुलेंस सेवा भी शुरू की है। मध्य प्रदेश के रहने वाले किसानों को उनके पशुओं के लिए एंबुलेंस की भी सुविधा दी गई है ऐसे में अगर आप अपनी गाय के बीमार होने पर एंबुलेंस बुलाना चाहते हैं तो आपको सिर्फ 1962 नंबर पर डायल करना होगा।  यह नंबर पूरी तरह से टोल फ्री है और इसे डायल करने पर आपको फोन से एक भी रुपए नहीं कटेगा। कॉल करने के कुछ ही देर बाद एंबुलेंस की सुविधा आपको मिल जाएगी । 

मध्य प्रदेश के अधिकारी वेबसाइट पर जाकर इस योजना के तहत  पंजीकरण कराना होगा

अगर आप इस योजना के तहत हर महीने ₹900 प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको मध्य प्रदेश के अधिकारी वेबसाइट पर जाकर इस योजना के तहत  पंजीकरण कराना होगा। इसके साथ ही राज्य सरकार गाय का गोबर भी खरीदने की योजना बना रही ह।  शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि मध्य प्रदेश भर के कई गोवर्धन संयंत्र लगाकर गाय के गोबर में सीएनजी बनाएंगे। इस योजना के लागू होते किसानों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। गाय के दूध से गाय के गोबर तक को बेचकर किसान मुनाफा कमा सकते हैं।