अब सरकार करेगी केवल एक रूपये में किसानो का फसल बिमा ,यहां जाने इसकी पूरी जानकारी

भारत में हर साल किसी ने किसी कारण से फसलों के खराब होने से बड़े पैमाने पर किसानों को आर्थिक नुकसान होता है। किसानों के समक्ष फसलों की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सरकार चला रही है। इस योजना में बीमा प्रीमियम का कुछ हिस्सा किसानों को देना होता है लेकिन महाराष्ट्र में किसानों को इससे छूट मिल गई है। महाराष्ट्र सरकार ने ऐलान किया है कि वह केवल ₹1 प्रीमियम पर किसानों की फसलों का बीमा करेगी।
पहले इस योजना में बीमा प्रीमियम का 2% किसानों से लिया जाता था
गुरुवार को महाराष्ट्र के वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य का बजट पेश करते हुए किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है। वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किसानों को केंद्र में रखते हुए बजट में कई अन्य घोषणाएं भी की सरकार की फसल बीमा एक रुपए देने की योजना में सरकारी खजाने पर हर साल 3312 करोड़ का बोझ पड़ेगा। पहले इस योजना में बीमा प्रीमियम का 2% किसानों से लिया जाता था। एक रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश या अलग से जलवायु परिवर्तन के कारण किसानों द्वारा गाई गई फसलों को नुकसान पहुंचता है।
राज्य सरकार का प्रयास है कि किसानों को जल्दी बिमा मिले
राज्य सरकार का प्रयास है कि किसानों को जल्दी बिमा मिले।केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में प्रीमियम के रूप में किसानों का प्रति एकड़ काफी रुपये देने पड़ते हैं. इससे किसान इस योजना से बहुत ज्यादा खुश नहीं है। देवेंद्र फडणवीस ने बजट घोषणा की है कि महाराष्ट्र में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाए 25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को 3 साल में जैविक खेती के तहत लाया जाएगा।1000 बायो-इनपुट संसाधन केंद्र स्थापित किये जायेंगे साथ ही डॉक्टर पंजाब राव देशमुख जैविक खेती मिशन का विस्तार किया जाएगा। 3 साल में 1000 करोड़ का फंड जारी किया जाएगा। बजट में देसी मवेशियों के संरक्षण पालन पोषण और सुरक्षा के लिए महाराष्ट्र गौ सेवा आयोग की स्थापना करने की भी घोषणा की गई है। बजट में सरकार ने मछुआरों परिवारों के कल्याण के लिए 50 करोड़ मत्स्य विकास कोष बीमा और डीजल सब्सिडी में राहत देने का ऐलान किया है।