Movie prime

लोग आखिर सफेद रंग की है गाड़ी को क्यों पसंद करते है ?यहां जाने इसका कारन

 

गर्मियां धीरे-धीरे दस्तक दे रही है।  भारत एक ऐसा देश है जहां गर्मी करीब 9 महीने रहती है ऐसे में जाहिर सी बात है कि गर्म मौसम में उनकी स्थिति के चलते कार दिनभर को धूप में खड़ी रहती है और धूप के कारण अन्य कोई कलर की कार ज्यादा गर्म हो जाती है वही  सफेद रंग की कारे अन्य के मुकाबले कम गर्म होती है। 

सफेद रंग की कार रात के अंधेरों में साफ दिखाई देती है

सफेद रंग की कारों की बिक्री के पीछे एक ही कारण नहीं है इनमें से एक कारण यह भी है कि से बहुत अधिक मेंटेनेंस की जरूरत नहीं होती है। इस पर गंदगी धूप और धूल मिट्टी में आराम से छिप जाती है इस पर छोटे डेंट और स्क्रैच भी दिखाई नहीं देते हैं। इसका एक और फायदा है कि गर्मी के दिनों में इसका टेंपरेचर काफी कम होता है। क्योंकि इसकी सतह सूरज की गर्मी को अधिक एब्जॉर्व  नहीं करती। सफेद रंग की कार रात के अंधेरों में साफ दिखाई देती है इन कारणों की वजह से सफेद रंग की कारों को अधिक पसंद किया जाता है। 

रंगीन कलर में सबसे पसंदीदा रंग ब्लू है

नई कार खरीदते समय लोग इन सब बातों का खास ख्याल रखते हैं और फिर कार का कलर ऑप्शन सेलेक्ट करते हैं। भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक कलर की कारें  मौजूद है आपको बता दें रंगीन कलर में सबसे पसंदीदा रंग ब्लू है लगभग 9 फ़ीसदी कारे इस रंग में आती है और केवल 7 फ़ीसदी वाहन लाल रंग में आते हैं यानी सफेद रंग के बाद भी भारत में इन रंगों के कारों को अधिक पसंद किया जाता है।  वहीं BASF की Color Report 2021 for Automotive OEM Coatings की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में पहली कार खरीदने वाले हर 10 लोगों में से 4 लोग सफेद रंग की कार को सलेक्ट करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार  भारत में 40 फीसदी नई कारें सफेद रंग की है।आपको बता दें भारत में बाकी रंगो के  मुकाबले सफेद रंग की गाड़ियां सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। कारों में सफेद रंग को अधिक पसंद किया जाता है सेकंड हैंड कार खरीदने वाले लोग भी इस रंग को खूब पसंद करते हैं जिसके कारण अपने आपको अपनी कार का रीसेल वैल्यू भी ज्यादा मिलता है।