बाढ़ में बहे वाहन पर क्या मिलेगा बिमा कवर ,यहां जाने पूरी पॉलिसी

देश में मूसलाधार बारिश हो रही है। नदियों का जलस्तर बढ़ गया और इलाकों में बाढ़ आ गई। हिमाचल और पड़ोसी राज्यों में बाढ़ ने सबसे हिंसक तरीके से तबाही मचाई है और जानमाल का नुकसान पहुंचा है। इस समय यह जानना जरूरी है कि क्या आपकी कार या बाइक का इंश्योरेंस बाढ़ ,भूकंप या ने किसी प्राकृतिक कारणों से हुए नुकसान को कवर कर सकता है। हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं। इस समय भारत एक बड़ी चुनौती का सामना कर रहा है। इस मौसम में कई वर्षों के अलावा भारी वर्षा के कारण उत्तरी इलाके की प्रमुख जगहों में बाढ़ आ गई है। सोशल मीडिया पर चौंकाने वाली तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें हिमाचल प्रदेश में कार बाइक और यहां तक कि घर भी बहते हुए दिख रहे हैं। सैकड़ों कार और बाइक को नुकसान पहुंचा है। लेकिन सभी को मोटर बीमा के तहत कवर नहीं किया जाएगा। कार में बैठे हुए नुकसान को कवर करता है या नहीं है। इस बात पर निर्भर करता है कि आपने किस तरह का कावर इंश्योरेंस चुना है।
भारत में, आम तौर पर दो तरह के इंश्योरेंस कवर उपलब्ध हैं - कॉम्प्रीहेंसिव और थर्ड-पार्टी कवर। और यह आपके द्वारा चुनी गई पॉलिसी और कवरेज ऑप्शंस पर निर्भर करता है।भारत के सभी कॉम्प्रीहेंसिव कार बीमा पॉलिसी या प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को कवर करने के लिए बाध्य है जिसमें बाढ़ , भूकंप ,आग या कुछ और शामिल हो सकते हैं और इस कवरेज का दावा करने के लिए आपको कोई अतिरिक्त राशि का भुगतान नहीं करना होगा।
कॉम्प्रीहेंसिव और थर्ड-पार्टी बीमा कवर के बीच फर्क?
थर्ड-पार्टी बीमा
थर्ड-पार्टी बीमा, को लाइबिलिटी इंश्योरेंस भी कहा जाता है। यह कार बीमा का एक बुनियादी और कानूनी रूप से जरूरी है। यह उस दुर्घटना में अन्य लोगों (तीसरे पक्ष) को होने वाले नुकसान और चोटों को कवर करता है जहां आपकी गलती है। इस बीमा ये चीजें शामिल है:
थर्ड-पार्टी संपत्ति को नुकसान
आपके कारण हुई दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए दूसरे पक्ष के वाहन या संपत्ति की मरम्मत या रिप्लेसमेंट को कवर करता है।
तीसरे पक्ष की शारीरिक चोट
दुर्घटना में शामिल दूसरे पक्ष को लगी चोटों के लिए चिकित्सा खर्च और मुआवजे को कवर करता है।
कॉम्प्रीहेंसिव बीमा
कॉम्प्रीहेंसिव कार बीमा, जिसे कॉम्प बीमा भी कहा जाता है, थर्ड-पार्टी बीमा की तुलना में हायर लेवर की कवरेज देता है। इसमें ये चीजें शामिल हैं
कॉम्प्रीहेंसिव बीमा
कॉम्प्रीहेंसिव कार बीमा जिसे कॉम्प भी कहते हैं। थर्ड पार्टी बीमा की तुलना में हाई लेवल की कवरेज देता है। इसमें यह चीजें हैं।
थर्ड पार्टी
थर्ड पार्टी बीमा की तरह कॉम्प्रीहेंसिव बीमा किसी दुर्घटना में अन्य पक्षों को होने वाले नुकसान और चोंटो को कवर करता है। खुद का वाहन कवरेज कॉम्प्रीहेंसिव बीमा दुर्घटना और चोरी , बर्बरता ,प्राकृतिक आपदाओं के टकराव की घटनाओं के कारण आपके वाहन को नुकसान को भी कवर करता है। इसमें आमतौर पर मरम्मत का रिप्लेसमेंट लागत शामिल होती है।
अतिरिक्त फायदा
पॉलिसी के आधार पर, कॉम्प्रीहेंसिव बीमा अतिरिक्त फायदा मुहैया करा सकता है जैसे वाहन के अंदर व्यक्तिगत सामान के लिए कवरेज, टोइंग सर्विस, रोड साइड असिस्टेंस, और बहुत कुछ।