Movie prime

इन कार एक्सेसरीज से अपनी गाड़ी को बनाये गर्मियों में कूल ,यहां जाने इनके बारे में

 

गर्मी का मौसम आते ही  किसी भी कार के ऑनर के दिमाग में एक बार जरूर आती होगी कि वह कौन सी एक्सेसरीज कर दी जिससे कार का इंटीरियर ठंडा रहता है।  गर्मियों में ज्यादा तापमान रहता है जिस कारण कार को ठंडा रखना मुश्किल हो जाता है लेकिन आज हम आपको इस मुश्किल काम को आसान कर देते हैं। हम आपके लिए ऐसी कार एसेसरीज  लेकर कर आए हैं जो आपको काम आ सकती और कार को ठंडा करने में मदद कर सकती है। 

 विंडस्क्रीन सनशेड 

यह कार की विंडस्क्रीन पर पड़ने वाली धुप  को रोकती है जिसके कार के अंदर तापमान को कम रखने में मदद मिलती है। 

 डैशबोर्ड कवर 

यह आपके डेशबोर्ड  को धूप की गर्मी से बचाता है। इसे डैशबोर्ड के ऊपर रखने से डैशबोर्ड ठंडा रहता है। 

स्टेरिंग व्हील कवर 

इसे हमेशा ही इस्तेमाल किया जा सकता है। अच्छे स्टेरिंग व्हील कवर से स्टीयरिंग व्हील को पकड़ने के लिए ग्रीप  भी अच्छी रहती है। 

कार अंब्रेला 

यह भी कार के अंदर आने वाली धूप को रोकता है। इससे कार के अंदर तापमान कम रहता है।

 विंडो वाइजर 

यह लगाने के बाद आप कार के शीशे थोड़ी-थोड़ी खोल कर भी उसे पार्क कर सकते इसे कार में वेंटिलेशन होता रहता है। 

कूलिंग कुशन

  यह आपकी पीठ और बाकी के उन हिस्सों को ठंडा रखने में मदद करते हैं, जो सीट के संपर्क में रहते हैं। 

सोलर फैन 

 इन्हें कार में एक्सट्रा फैन के तौर पर रखा जा सकता है, जिन्हें कभी भी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं।