Movie prime

हुंडई ने हैचबेक कार के I20 वर्जन को लॉन्च ,इतनवे कम दामों में दे रही है इतने शानदार फीचर्स

 

हुंडई मोटर ने अपनी प्रीमियम हैचबेक कार  i20 को फेस लिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने कार  के कुछ कॉस्मेटिक अपडेट किये है। इसके अलावा का अब 6 एयरबैग स्टैंडर्ड और ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी  फीचर के साथ आती है।  सेगमेंट में इसका मुकाबला टाटा अल्ट्रोज ,मारुति बलेनो टोयोटा ग्लैंजा से है। 

टर्बो  पेट्रोल इंजन का ऑप्शन अब इसे हटा दिया गया है

कार  में नया बेस वेरिएंट ऐरा जोड़ा गया है। टर्बो  पेट्रोल इंजन का ऑप्शन अब इसे हटा दिया गया है । इससे i20 की शुरुआत की कीमत और टॉप वैरियंट की कीमत कम हो गई है।  i20 फेसलिफ्ट की एक्स शोरूम कीमत 6.99  लाख रुपए से 11.1 लख रुपए के बीच रखी गई है और डिजाइन की बात करें तो प्रीमियम हैचबैक के फ्रंट में न्यू पैरामेट्रिक ग्रिल और इंटीग्रेटेड एलईडी ,डीआरएलएस के साथ एलईडी हैंड लैंप्स सेटअप दिया गया है। डंपर को फिर से डिजाइन किया गया है जो रेसिंग स्कर्ट की तरह लगता है। 

बोनट  पर एक 3D लोगों मिलता है

नई i20 में फॉग लेम्प्स नहीं मिलते हैं।  लेकिन एयर डैम को अपडेट किया गया है। बोनट  पर एक 3D लोगों मिलता है। वही कार में 16 इंच के डायमंड कट एलॉय व्हील दिए गए हैं जो कार  को और भी स्पोर्टी बनाते हैं। रिपयर  प्रोफाइल को भी अपडेट किया गया है। अब इसमें अब नए डिजाइन का बंपर मिलता है पीछे की तरफ इसमें अब भी पहले जैसे जेड-शेप्ड टेल लैंप्स मिलते हैं।  कार 6  सिंगल और 2 ड्यूल  टोन कलर ऑप्शंस के साथ अवेलेबल है। इसमें अमेजॉन ग्रे ,एटलस व्हाइट ,टाइटन ग्रे ,टाइफून  सिल्वर ,स्टारी नाइट ,फायरी रेड , , एटलस व्हाइट+ब्लैक रूफ और फायरी रेड+ब्लैक रूफ शामिल हैं।