ग्रहो की स्थति में होने वाले ये बदलाव लाएंगे देश की राजनीती से लेकर मौसम में भी बदलाव ,यहां जाने पूरी जानकारी

2 मई को शुक्रवार के परिवर्तन के बाद अब 10 तारीख को मंगल राशि बदलेगा। इसके 3 दिन बाद ही सूर्य अपनी उच्च राशि से निकलकर वृष में आ जाएगा। यही बुध मेष राशि में अस्त होकर वक्री चल रहा है जो कि 15 मई को मार्गी होकर सीधा चलने लगा और 16 को उदय जाएगा। इनकी चाल से बदलाव होने से कई चीजों के दाम बढ़ सकते हैं। लेन-देन में और निवेश में कई संभावनाएं मिलेंगी वहीं मौसम में अचानक बदलाव होने के योग हैं देश में कई जगह बारिश हो सकती है इसके बाद अचानक गर्मी बढ़ सकती है ।
शुक्र की राशि बदलने का असर
मिथुन राशि में शुक्र के आने से मौसम में बदलाव आने लगेगा। कृषि और व्यापर की स्थति धीरे-धीर बेहतर होती जाएगी। इसके शुभ प्रभाव से सुख, फायदा और इनकम बढ़ेगी। ये ग्रह भौतिक सुख-सुविधाओं के साथ ही विलासिता भी देता है। इस ग्रह के प्रभाव से कपड़ा मार्केट में खरीदारी बढ़ने के योग हैं।
मंगल राशि में परिवर्तन से बढ़ेगी परेशानी
ग्रहो के सेनापति मंगल राशि बदलकर कर्क में प्रवेश करेगा जो कि इनकी नीच राशि है। मंगल और शनि का षडाष्टक योग बनने से दुर्घटनाएं और हिंसा बढ़ सकती हैं। कई जगहों पर प्रदर्शन भी होंगे। देश की सेनाओं और सुरक्षा बलों से जुड़ी बड़ी घटनाएं हो सकती हैं। जनता में सरकार के प्रति क्रोध रहेगा।
सूर्य का राशि परिवर्तन
सूर्य 15 मई को वृष राशि में पहुंचकर शनि की वक्री दृष्टि से मुक्त हो जायेगा जिससे सूर्य का शुभ फल मिला शुरू हो जायेगा हालाँकि शत्रु राशि में रहने से ज्यादा शुभ फल नहीं देगा। सूर्य के राशि परिवर्तन से मौसम में बदलाव के साथ ही प्रशाशनिक फेरबदल होने की भी आशंका है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए ये समय अहम रहेगा, क्योंकि बड़े बदलाव होने की संभावना बन रही है।
बुध 15 मई को मार्गी और 16 को उदय होगा
ये ग्रह 21 अप्रैल से वक्री यानी टेढ़ी चाल से चल रहा है और 24 अप्रैल से अब तक अस्त भी है। लेकिन 15 और 16 मई को इसकी स्थिति में बदलाव होगा। जिससे शेयर और स्टॉक मार्केट में और मजबूती आएगी। अनाज और फसलों के भाव बढ़ने की संभावना बन रही है।