Movie prime

Sawan 2023: क्या आप भी कर रहे है स्वयं में व्रत तो कुछ बातो का रखे ध्यान ,नहीं तो महादेव हो जायेगा रुष्ट

 

पंचांग के अनुसार सावन का महीना इस साल 59 दिनों यानी लगभग दो महीनों का होने वाला है। इस महीने की विशेष धार्मिक मान्यता होती है।  कहा जाता है कि भोलेनाथ भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। बीती 10 जुलाई के दिन सावन का पहला सोमवार पड़ा था जिसमें शिव मंदिरों की भक्तों का ताँता  लगा रहता है। 

इस महीने में भक्त महादेव के लिए व्रत रखते हैं।  ऐसे में व्रत के अनुसार कुछ खास बातों का ध्यान देना आवश्यक होता है। भक्तों से की गई छोटी मोटी गलतियां महादेव को रुष्ट कर सकती है। ऐसे में आप ऐसी कोई भूल ना करे।  इसलिए मान्यता अनुसार कुछ बातों का ख्याल रखें। 

सावन में व्रत रखने के नियम 

सावन में व्रत को तोड़ने की भी दो तरीके है अनेक भक्त इस व्रत को शाम के समय खोलते हैं तो कुछ लोग इसका पारण अगली सुबह करते हैं।    हालांकि शास्त्रों के अनुसार सावन के व्रत को शिव पूजा के समय प्रदोष काल में तोड़ना शुभ माना जाता है और प्रभावशाली भी होता है। ऐसे में सूर्योदय  के बाद व्रत तोड़ा जा सकता है। 

व्रती व्यक्ति  को सावन सोमवार के व्रत में तामसिक भोजन से परहेज करना चाहिए। भोजन में लहसुन  ,प्याज और मांसाहार शामिल नहीं किया जाना चाहिए। 

भोजन में तली हुई चीजें खाने से भी परहेज करना चाहिए। इसकी वजह मौसम में बदलाव है जिससे शरीर रोग ग्रस्त हो सकता है। 

पूजा के दौरान भी कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी होता है। जैसे शिव पूजा में इस्तेमाल हुए जल को तुलसी में डालने से बचना चाहिए। सावन के महीने में चाहे व्यक्ति व्रत रखे या ना रखे शराब के सेवन से परहेज करने के लिए कहा जाता है ,साथ ही बैंगन ,मसूर की दाल ,सरसों और तिल का सेवन न करने के लिए भी कहा जाता है।