Movie prime

जल्दी ही शनि होंगे वक्री ,यहां जाने कोनसी राशि की होने वाली है बल्ले बल्ले और कौनसी राशि के लिए है खराब

 

शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है।  कहते हैं कि शनिदेव सभी के अच्छे और बुरे कर्मों का हिसाब रखते है। उन्होंने कर्मों के हिसाब से जातक को फल या दंड देते हैं। ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव की  चाल, राशि परिवर्तन या गोचर को अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता ह।  पंचांग के अनुसार शनिदेव की 17 जनवरी के दिन मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके थे। अब आने वाले 17 जून 2023 को शनि देव कुंभ राशि में ही वक्री  होंगे। वक्री का अर्थ है कि शनिदेव अपनी चाल उल्टी चलने वाले हैं और आने वाले कुछ महीनों तक उल्टी चाल में गतिमान होंगे । शनिदेव की वक्री को प्रभावित करने वाली 17 जून  से शुरू होने वाली है बकरी आने वाले 4 नवंबर तक चलने वाली है । यहां जाने राशियों पर शनि वक्री का अनुकूल या प्रतिकूल पड़ने वाले असर के बारे। 

 सिंह राशि 

सिंह राशि के लोगों की वैवाहिक  की समस्याएं दूर हो सकती है। यदि यह लोग  वाहन, प्रॉपर्टी करना चाहते हैं तो यह सब अच्छा हो सकता है। इसके अलावा राजनीति से जुड़े लोगों की समस्याएं बढ़ सकती है। 

वृष राशि 

माना जा रहा है कि वृष राशि के जातकों पर शनि का प्रभाव शुभ रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में खासतौर से इस राशि के जातकों को फायदा मिलेगा। व्यापार में मुनाफे का असर है।  प्रमोशन भी हो सकता है । 

  मकर राशि 

जिन राशियों के लिए शनि वक्री अच्छी नहीं मानी जा रही उनमें मकर राशि  शामिल है। शनि की ढैय्या  इस राशि के जातकों पर पड़ सकती है। इसके अलावा  राशि के लोगों को आर्थिक मानसिक और शारीरिक कष्ट झेलने पड़ सकते हैं। 

मीन राशि 

शनि वक्री मीन राशि के लिए राहत की खबर ला रही है। इस राशि के जातकों की नौकरी और शिक्षा के क्षेत्र में फायदा हो सकता है। व्यापार में मुनाफा हो सकता है।  आय के नए रास्ते को नजर आ सकते हैं नई  नौकरी की शुरुआत के लिए यह समय अच्छा माना जा रहा है।