Movie prime

6 और 7 के बीच रात में होगा होलिका दहन ,यहां जाने व्रत के लिए कौनसा दिन है शुभ

 

फाल्गुन महीने की पूर्णिमा है और 7 मार्च को है लेकिन सोमवार को पूरी रात पूर्णिमा रहेगी और मंगलवार को दिनभर इसलिए होलिका दहन 6 और 7 की दरमियानी रात होगा। वही स्नान दान व्रत पूजा साथ का पूरा दिन शुभ रहेगा इस स्थिति को धर्म ग्रंथों में पर्व  कहा गया है। 

इस दिन भगवान विष्णु और श्री कृष्ण की पूजा होती है इस तिथि पर पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है इसके किए गए दान और पुण्य का अक्षय  फल मिलता है। 

इस दिन होलिका दहन किया जाता है

फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि वसंत ऋतु के दौरान आती है इसलिए वसंतोत्सव  भी कहा जाता है।  इस दिन होलिका दहन किया जाता है।  कुछ पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन लक्ष्मी जी प्रकट हुई थी इसीलिए देश की कुछ जगहों पर लक्ष्मी जी की पूजा होती है। वही सितारों के शुभ संयोग से चंद्रमा का विशेष महत्व रहेगा। फाल्गुन महीने की पूर्णिमा पर चंद्रमा की पूजा करने से रोग नाश होता है इस दिन पर पानी में दूध मिलाकर चंद्रमा को अध्र्य देना चाहिए।