Movie prime

यहां जाने किस दिन है छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली ,पूजा का शुभ महूर्त

 

दिवाली को अगर हिंदुओं का सबसे बड़ा त्यौहार कहा जाए तो वह गलत नहीं होगा । जी हां यह पर बस इसकी तैयारी न जाने कितने महीना पहले शुरू हो चुकी है। फिर चाहे घर की साफ सफाई हो या दिवाली पर खरीदी जाने वाली मिठाइयां। घर में चारों और चकाचोंध को मिलती है। आप जानते तो है की दिवाली की शुरुआत धनतेरस से होती है जिसके बाद छोटी दीपावली होती है जिसे रूप चौदस भी कहते हैं। 

छोटी और बड़ी दिवाली को लेकर कन्फ्यूजन देखने को मिलती है

लेकिन कई बार छोटी और बड़ी दिवाली को लेकर कन्फ्यूजन देखने को मिलती है। यहां आपको छोटी दीवाली से जुड़ी जानकारियां मिल जाएगी।  फिर चाहे डेट की बात हो ,पूजा मुहूर्त और छोटी दिवाली में अंतर् जानना हो  यहां सब कुछ जान सकते है। 

इस साल छोटी दीपावली की शुरुआत कार्तिक मास की चतुर्दशी तिथि से हो रही है और कार्तिक मास के चतुर्थी पर ही इसका समापन होगा यानी 11 नवंबर 2023 शनिवार को दोपहर 1:57 पर छोटी दिवाली का शुभारंभ होगा और 12 नवंबर 2023 रविवार को दोपहर 2:44 पर यह समाप्त हो जाएगी। 


छोटी दिवाली 12 नवंबर 2023 
बड़ी दिवाली 12 नवंबर 2023 
स्नान महूर्त 12  नवंबर 2023  रविवार को सुबह 5:28 से लेकर सुबह 6:41 तक है। 

मान्यता के अनुसार कृष्ण पक्ष का चतुर्दशी को छोटी दीपावली पर श्री कृष्ण ने  राक्षस नरकासुर का वध किया इसलिए छोटी दिवाली के दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा होती है।  वहीं बड़ी दीपावली के बारे में सब जानते हैं कि इस दिन भगवान श्री राम वनवास पूरा कर अयोध्या लोट थे।  अयोध्या नगरी में चारों तरफ  अँधेरा  होने के कारण अयोध्या वासी ने   ने दीपक जलाकर भगवान राम माता सीता और लक्ष्मण का स्वागत किया था।  वही शास्त्रों के अनुसार कार्तिक अमावस्या के दिन बड़ी दिवाली इसलिए मनाई जाती है क्योंकि इस दिन माता लक्ष्मी रात के समय धरती पर आती है और इसलिए भारत वासी  दीप जलाकर विधिवत रूप से मां लक्ष्मी की पूजा करते हुए उन्हें स्वागत करते हैं।