कार्तिक पूर्णिमा के दिन इन उपायों को करने से मिलजी भगवान विष्णु के साथ लक्ष्मी जी की कृपा

हिंदू पूर्णिमा में पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। मान्यता अनुसार इस दिन स्नान -दान करना काफी शुभ माना जाता है।पंचांग के अनुसार कार्तिक माह में कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाती है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा की 26 नवंबर रविवार के दिन दोपहर 3:53 से शुरू हो रही है जो पूर्णिमा तिथि का समापन 27 नवंबर सोमवार 2:45 पर होगा। इसके चलते 27 नवंबर के दिन पूर्णिमा मनाई जाएगी।
मान्यता अनुसार पूर्णिमा पर भक्त यदि पूरे मनोभाव से श्री हरि की पूजा करते हैं और उन्हें प्रसन्न करते हैं तो भक्तों को श्री हरि की विशेष कृपा मिलती और जीवन में खुशहाली आती है।
कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान विष्णु को प्रसन्न करना
मान्यता अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करना बेहद शुभ होता है। कहते हैं ऐसे व्यक्ति के सब पाप धुल जाते हैं जो लोग पवित्र नदी तक नहीं जा सकते हैं घर में बाल्टी में गंगाजल को पानी में मिलाकर भी स्नान करते हैं।
इस दिन घर का साफ सुथरा होना अनिवार्य माना जाता है। घर में गंदगी हो तो श्री हरि ऐसे घर से दूर रहते हैं। इसलिए सफाई का ध्यान रखना जरूरी होता हैं। सफाई वाले घर में हीमाँ लक्ष्मी का भी आगमन होता है।
कार्तिक पूर्णिमा पर दान का विशेष महत्व होता है। इस दिन गरीब और जरूरतमंदों का दान देने पर सफल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता अनुसार ,पूर्णिमा के दिन शाम के समय दीप जलाना और दीपदान करना शुभ होता है। घर में दिए जलाने पर विशेष लाभ मिलता है। भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के क्रम में कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। इस दिन तुलसी के पत्ते तोड़ने से परहेज करना चाहिए। तुलसी के पत्ते पर तोड़ने पर भगवान विष्णु क्रोधित होते हैं।