8 नवम्बर को होगा चंद्रग्रहण ,इन जगहों पर होगा पूर्ण और इन जगहों पर होगा आंशिक चंद्रग्रहण

8 नवंबर को साल का आखिरी चंद्रग्रहण होगा भारत की पूर्व दिशा के शहरों में पूर्ण चंद्रग्रहण और बाकी शहरों में आंशिक चंद्रग्रहण दिखेगा। सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में शाम 4.23 में शाम 4:30 बजे से जो पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा। चंद्रोदय के साथ ही ग्रहण भी दिखने का लगेगा इस कारण देश में सूतक रहेगा।
चंद्र ग्रहण की शुरुआत भारत में दोपहर 2:38 से हो जायेगा
चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है उज्जैन के ज्योतिष के मुताबिक चंद्र ग्रहण की शुरुआत भारत में दोपहर 2:38 से हो जायेगा देश के पूर्वी भाग कोलकाता ,कोहिमा ,पटना, पूर्वी रांची ,इटानगर के आसपास के शहरों में पूर्ण चंद्रग्रहण और शेष भारत में आंशिक चंद्रग्रहण दिखेगा। जहां पूर्ण चंद्रग्रहण होगा वहां लाल चंद्रमा दिखाई देगा।
वेबसाइट के अनुसार ,न्यूयार्क में 8 नवंबर को वहां के समय के अनुसार तड़के 3:02 शुरू होगा और सुबह 5:16 ग्रहण दिखेगाऔर सुबह 6.41 चंद्र ग्रहण के साथ ही अस्त हो जाएगा। इस समय भारत में दोपहर के 4:11 बज रहे होंगे इसके बाद भारत में चंद्रोदय के साथ ही ग्रहण दिखना शुरू हो जाएगा।
कार्तिक पूर्णिमा का दीपदान सोमवार को करना शुभ रहेगा
7 नवंबर की शाम करीब 5:00 बजे से कार्तिक पूर्णिमा शुरू हो रही है जो कि 8 नवंबर की शाम तक रहेगी। जब चंद्रग्रहण खत्म होगा तब कार्तिक पूर्णिमा तिथि खत्म हो जाएगी काशी विद्वत परिषद के मुताबिक ,कार्तिक पूर्णिमा का दीपदान सोमवार को करना शुभ रहेगा। बनारस में गंगा नदी के किनारे इसी दिन दीपदान किया जाएगा ,मंगलवार की सुबह नदी स्नान किया जा सकता है अगर दान पुण्य करना चाहते हैं तो 8 नवंबर को पूरे दिन कर सकते हैं।