Movie prime

मोहिनी का पौधा लगाए घर में ,गरीबी नहीं आएगी आसपास भी

 

वास्तु शास्त्र में कई कई चीजों के साथ ही पेड़ पौधों के महत्व के बारे में बताया गया है। साथ ही इससे  जुड़े नियम और लाभों के बारे में चर्चा की है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसे कई पौधे हैं जिन्हें घर के लिए काफी शुभ माना जाता है इन पौधों को घर लगाने से ना सिर्फ नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ता है बल्कि आर्थिक लाभ भी होते हैं इन्हीं में से एक है 'मोहिनी' का पौधा। 

mohini

मोहिनी या क्रासुला का पौधा दिखने में काफी खूबसूरत है

यह दक्षिण अफ्रीका का पौधा है इसे क्रासुला भी कहते हैं यदि वास्तु के नियम में उसे मोहिनी का पौधा घर पर लगाया जाता है तो यह काफी लाभदायक होता है। ज्योतिष के अनुसार मोहिनी  के पौधे से जुड़े कई लाभ है। मोहिनी या क्रासुला का पौधा दिखने में काफी खूबसूरत है घर पर इसे रखने से  शोभा भी बढ़ती है। यही कारण है कि लोग सजावट के तौर पर इसे घर में लगाते हैं इसकी पत्तियां चौड़ी और थोड़ी गोलाकार होती है जब आप  छुएँगे  तो मखमली एहसास होगा इसका रंग ना पूरी तरह से हरा होता है और ना पूरी तरह से पीला। 

mohini

इसकी पत्तियां हरे और पीले रंग से मिश्रित होती है वास्तु नियम के अनुसार यदि घर पर मोहिनी का पौधा लगाया गया है तो इसका काफी लाभ होता है। वास्तु के अनुसार इसे पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए अगर इन दिशाओं में लगाने के लिए जगह नहीं है तो ऐसी स्थिति में आप घर के मुख्य द्वार पर भी लगा सकते हैं। इसके अलावा लिविंग रूम में और बेडरूम में भी  पौधे को लगाना अच्छा होता है लेकिन क्रासुला को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए।  साथ ही टॉयलेट में भी ना लगाएं। 
mohini

धन का यह पौधा अच्छी उर्जा को भी आकर्षित करता है

 इस पौधे को ईशान कोण में लगाने से धन लाभ होता है इससे  ध्यान आकर्षित होता है यह दिखने में काफी खूबसूरत होता है इसलिए इसे आप जहां भी रखेंगे इस जगह की शोभा बढ़ाएगा साथ ही धन का यह पौधा अच्छी उर्जा को भी आकर्षित करता है।  घर पर मोहिनी का पौधा होने से धन -संपदा के साथ ही सुख संपत्ति बनी रहती है मोहिनी का पौधा घर पर मौजूद हर विपदा को दूर करता है।