Movie prime

एक व्हाट्सएप को 4 फोन में एक बार में चलाने के लिए ये टिप्स आएंगे काम

 

व्हाट्सएप को एक साथ कई डिवाइसेज में चलना मुश्किल नहीं होता था। हालाँकि ,इसी  साल शुरुआत में कंपनी ने अपने इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफार्म  में इस फीचर को  शामिल किया था।  मेटा के सीईओ मार्क ने फेसबुक पर जानकारी दी कि अब एक ही व्हाट्सएप अकाउंट को चार फ़ोन में चलाया जा सकता है। यह ये companion mode  के जरिए हो पाएगा। 

एक व्हाट्सएप अकाउंट में एक ही समय में चार फोन में चलाना

 इस सुविधा की डिमांड काफी समय से लोगों द्वारा की जा रही थी। अगर आप भी अपने एक व्हाट्सएप अकाउंट में एक ही समय में चार फोन में चलाना  चाहते हैं तो इसका तरीका हम आपको बताते हैं की ये  काम  आप बड़ी ही आसानी से कर पाएंगे इसके लिए जानते हैं उन इस  टिप्स  के बारे में। 

आपको एक अकाउंट को दूसरे डिवाइस में चलाने  के लिए पहले उसमें व्हाट्सएप मैसेंजर को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद इसमें  आपको रजिस्ट्रेशन में विंडो में  link a device ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। उसके बाद आपको प्राइमरी डिवाइस में जाकर व्हाट्सएप को ओपन करना होगा। इसके बाद आपको व्हाट्सएप सेटिंग्स में जाकर लिंक ए डिवाइस को सेलेक्ट करना होगा।  फिर प्राइमरी डिवाइस के जरिए सेकेंडरी फोन में क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा ।  companion mode व्हाट्सएप मैसेंजर और व्हाट्सएप बिजनेस के लेटेस्ट वर्जन में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है। कनेक्शन सक्सेसफुल होने के बाद सभी लिंक डिवाइस पर व्हाट्सएप चैट  हिस्ट्री इस लिंक हो जाएगी।