अब एप्पल कम्पनी का ध्यान होगा केवल भारत पर ,यहां जाने क्या है भारत के लिए उनका अगला प्लान

एपल Inc. भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के साथ-साथ अपने इंटरनेशनल बिजनेस मैनेजमेंट में बड़े बदलाव करने की प्लानिंग कर रही है। इतना ही नहीं अब भारत पर ज्यादा फोकस करना चाहती है। ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कंपनी से जुड़े एक शख्स ने इस बात की जानकारी दी है।
भारत कंपनी का एक अलग सेल्स रीजन बन जाएगा
सूत्रों के अनुसार एप्पल के इंटरनेशनल बिजनेस मैनेजमेंट में बड़े बदलाव करने से ये पहली बार होगा कि भारत कंपनी का एक अलग सेल्स रीजन बन जाएगा ऐसा होने पर एप्पल के लिए भारत काफी महत्वपूर्ण हो जाएगा। इस बारे में जानकारी देने वाली लोगों ने नाम न जाहिर करने की ब्लूमबर्ग को यह जानकारी दी है। एप्पल के इस कदम से पता चलता है कि दुनिया में भारत की साख कितनी मजबूत हो रही है।
एप्पल इस साल के आखिरी में भारत में अपना पहला रिटेल आउटलेट खोलने का प्लान भी बना रही है
दुनिया की छोटी से लेकर बड़ी से बड़ी कंपनियां भी भारत में अपनी ग्रो देख रही है। यही वजह है कि कई विदेशी कंपनियां भारत में इन्वेस्ट कर रही है। एप्पल के वाइस प्रेसिडेंट से ह्यूजेस असेमन ने हाल ही में रिटायर हुए हैं जो भारत, मध्यपूर्व, मेडिटेरेनियन, ईस्ट यूरोप और अफ्रीका का काम संभालते थे। पिछली पिछतिमाही में भारत में कंपनी की टोटल सेल्स में 5% की गिरावट आई थी लेकिन उसका रेवेन्यू रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। एप्पल इस साल के आखिरी में भारत में अपना पहला रिटेल आउटलेट खोलने का प्लान भी बना रही है एपल के CEO टिम कुक ने कहा था कि कंपनी इंडियन मार्केट पर बहुत ज्यादा फोकस कर रही है।