कीवी की खेती कर किसान कमा सकते है लाखो रूपये ,यहां जाने खेती करने के तरिके

सभी को पता है की खेती का हमारे जीवन में बहुत महत्व है जो भी फल -सब्जी सबसे अधिक खेती द्वारा उगाए जाते हैं हमारे आज के समय के लोग खेती को बहुत ज्यादा महत्व नहीं देते हैं। सब लोग शहर की तरफ जाना पसंद करते हैं जिसके कारण खेती से उनका कोई नाता नहीं रहता आजकल तो गांव भी शहर जैसे बनाए जा रहे हैं परंतु गांव में रहने वाले लोग अपनी खेती करना नहीं भूलते हैं आजकल किसान महंगे फल और सब्जी की खेती करने लग गए हैं उनकी खेती इतनी महंगी नहीं होती परंतु मार्केट में उनका दाम काफी ज्यादा होता है आजकल किसानों ने भी खेती की नई तकनीक अपनायी है जिससे वह भी देशों में उगाए जाने वाले फलों की भी खेती करते हैं ऐसे में आज हम आपके लिए विदेश में उगाए जाने वाले फल कीवी के बारे में बताते हैं जो भारत में काफी महंगा बिकता है।
हर बीमारी में डॉक्टर भी इस फल को खाने की सलाह देते हैं
कीवी एक जाना -माना फल है जो आज के समय में हर घर में पाया जाता है। हर किसी को इसका स्वाद अलग और अनोखा लगता है पहले के समय में लोग इस बार फल के बारे में जानते तक नहीं थे और जो जानते थे वह खरीदते नहीं थे क्योंकि यह फल बहुत महंगे दामों पर बाजार में बिकता था इसका कारण यह था कि भारत में कीवी की खेती नहीं होती थी विदेश से फल को मंगाया जाता था इसलिए इसका दाम बहुत अधिक होता था और उस समय लोग इस फल के फायदे के बारे में भी नहीं जानते थे इसलिए इसे कोई खरीदता भी नहीं था लेकिन आज हर बीमारी में डॉक्टर भी इस फल को खाने की सलाह देते हैं लोगों को आज फल के फायदे समझ में आ गए हैं जिसकी वजह से इसकी मांग भी बहुत बढ़ गई है ।
भारत में अरुणाचल प्रदेश , सिक्किम जैसे राज्यों में कीवी की खेती की शुरुआत हो चुकी है
जब कीवी की मांग भारत में अधिक होने लगी तो कई राज्य में किसानों ने इसकी खेती करने का विचार किया और इसकी खेती करनी शुरू कर दी कि वे की खेती में किसानों को काफी फायदे भी नजर आए। क्योंकि बाजार में इस फल की मांग अधिक है और यह अच्छे दाम पर भी बिकता है उन सब के साथ-साथ इसकी खेती में ज्यादा लागत भी नहीं होती है। भारत में अरुणाचल प्रदेश , सिक्किम जैसे राज्यों में कीवी की खेती की शुरुआत हो चुकी है जिसके कारण हमें विदेश से इस फल को मंगाने की जरूरत नहीं होती है और पहले से थोड़ा सस्ता भी हो गया है जो आम आदमी के लिए फायदेमंद है। जो किसान इस खेती को कर रहे हैं उन्हें भी अच्छा-खासा मुनाफा हो रहा है। कीवी की खेती करना भी मुश्किल नहीं है किसानों से पूछने पर उन्होंने बताया कि इसकी खेती सर्दियों के मौसम में होती है इसके लिए गिली ,उपजाऊ मिट्टी की जरूरत होती है भारत में एक प्रकार की कीवी का उत्पादन नहीं होता यहां कई प्रकार की होती है इसका पौधा लगाने के लिए लकड़ी का बुरादा , सरीखा जैसी चीजों का उपयोग होता है इसके अलावा गर्मियों में इनके पौधों की 10 से 12 दिन सिंचाई करनी होती है।
कीवी का नया पौधा लगाने के 4 साल बाद फल भी देने के लिए तैयार होता
किसान बताते हैं कि उन्हें कीवी का पौधा लगाने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और उसका ध्यान भी रखना पड़ता है। परंतु एक बार पौधा लग जाए तो उसके बाद उन्हें उसका ज्यादा ध्यान नहीं रखना पड़ता इसके अलावा उन्होंने बताया कि कीवी का नया पौधा लगाने के 4 साल बाद फल भी देने के लिए तैयार होता है। कीवी की खेती आप केवल 2 एकड़ जमीन पर भी कर सकते हैं इसकी खेती करने के लिए बहुत ज्यादा पैसों की भी जरूरत नहीं होती। परंतु इसकी खेती करने से किसानों को काफी फायदे होते हैं जहां किसान पहले से ही व्यक्ति पिछले कुछ दिनों में सबसे महंगा फल रहा है उससे मुनाफा कमा रहे थे। वही आज कीवी जैसे फल की खेती करके भी अच्छा-खासा मुनाफा कमा रहे हैं बाजार में एक कीवी की कीमत ₹२०से 30 होती है जिससे किसानों को भी फायदा होता है और बेचने वाले को भी फायदा होता है।