जब धोनी से एंकर ने पूछा क्या ये आपका आखिरी आईपीएल है तो ये था धोनी का रिएक्शन

महेंद्र सिंह धोनी के सन्यास को लेकर अक्सर लोग उनसे सवाल जवाब करते हैं। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने इस पर चुप्पी तोड़ी। आपको बता दें कि लखनऊ सुपर जॉइंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बुधवार को लखनऊ इकाना स्टेडियम में मैच से पहले महेंद्र सिंह धोनी टॉस जीता। टॉस जीतने के बाद बतौर एंकर डैनी मॉरिसन ने उनसे सवाल किया और कहा कि ये उनका आखिरी आईपीएल मैच है इसे पूरी तरह से एंजॉय कर रहे हैं।
यह आप ने तय किया है कि यह मेरा आखरी आईपीएल है
तब महेंद्र सिंह धोनी में हाथ में माइक थामे हुए कहा ,यह आप ने तय किया है कि यह मेरा आखरी आईपीएल है। महेंद्र सिंह धोनी के इतना कहते ही पूरे स्टेडियम में उनके चाहने वालों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और खुशी जाहिर की। अपने इन्हीं शब्दों के साथ महेंद्र सिंह धोनी ने यह भी साफ कर दिया कि वह फिलहाल संन्यास लेने नहीं जा रहे हैं और अगले सीजन में भी खेलते हुए नजर आएंगे।
महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी आईपीएल मैच होगा
उनके फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है क्योंकि लगातार अटकलें लगाई जा रही थी कि महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी आईपीएल मैच होगा इसके बाद वह संन्यास ले लेंगे लेकिन लखनऊ में उन्होंने अपने संन्यास को लेकर चुप्पी तोड़ी। अपने फैंस को यह खुशखबरी दी तो लखनऊ सुपर जॉइंट्स खनऊ की टीम है जो अपने होम टाउन में खेल रहे हैं। लेकिन लखनऊ सुपरजाइंट्स और इसके खिलाड़ियों से ज्यादा लोगों के महेंद्र सिंह धोनी को लेकर दीवानगी नजर आयी। पूरी स्टेडियम में धोनी की टीशर्ट उनके मुखौटे और उनके नाम के शोर सुनाई दिए। सबसे ज्यादा फैंस महेंद्र सिंह धोनी के फैन स्टेडियम में दिखाई दिए को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे यही वजह है कि पहली बार इकाना स्टेडियम पूरा फुल नजर आया।