Movie prime

7 महीने में दुबारा शादी की इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ,एशिया कप से पहले किया था एलान

 

वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले की स्टार तेज गेंदबाज दूल्हा बन गया। इस खिलाड़ी ने 7 महीने में दूसरी बार शादी की। यह खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज  शाहीन शाह अफरीदी से एक बार फिर निकाह की है। उनकी शादी में पाकिस्तानी टीम के कई खिलाड़ियों ने शिरकत की। 

 शाहीन अफरीदी ने इसी साल फरवरी में अंशा अफरीदी से शादी रचाई  थी

 शाहीन अफरीदी ने इसी साल फरवरी में अंशा अफरीदी से शादी रचाई  थी लेकिन व्यस्त  शेड्यूल की वजह से उनके कई रिश्तेदारी रस्मो में शामिल नहीं हो सके थे  इस वजह से शाहीन ने दोबारा शादी करने का फैसला किया। अंशा पूर्व पाकिस्तानी  क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की बेटी है।शाहीन  अफरीदी और अंशा ने इससे  पहले 3 फरवरी को पहली बार शादी की।

shaeen

 इन  की शादी की खबरें पिछले साल से ही खूब सुर्खियों में रही थी।अंशा  कई बार शाहीन को मैदान में सपोर्ट करते हुए देखी गई थी। शाहिद अफरीदी ने भी सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए अपनी बेटी को बधाई दी है। पाकिस्तानी टीम की कप्तान बाबर आजम ने भी शादी समारोह की फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर करते हुए शाहीन शाह अफरीदी ने शादी की बधाई दी है। बाबर  मेहँदी सेरेमनी में भी शाहीन के साथ नजर आए थे।शाहीन अफरीदी की दूसरी बार शादी की तारीख का ऐलान एशिया कप से पहले ही कर दिया था कि 19 सितंबर को निकाह पढ़ा जाएगा जबकि वलीमा  21 सितंबर को  इस्लामाबाद में होगा। शाहीन शाह अफरीदी वर्ल्ड कप 2023 के एक्शन  में नजर आएंगे। पाकिस्तान की टीम का है टूर्नामेंट खेलने भारत आना है।