Movie prime

लम्बे समय पुराने धोनी को देख लोग हुए पागल ,आखिरी ओवर में छक्के मार मचा दिया तूफ़ान

 

आईपीएल में फैंस धोनी  को देखने के लिए तरसे हुए हैं फिर पुराने दोनों की तो बात ही छोड़ दें। लेकिन बुधवार को जब पुराने धोनी दिखे तो  माही के चाहने वाले भी  मदहोश हो गए। दरअसल इस लीग में चेन्नई की ज्यादातर मैचों में दर्शक दीर्घा में   में फैंस धोनी-धोनी करते रहे हैं। 

चेन्नई कप्तान ने खुद को बैटिंग ऑर्डर में इतना नीचे रखा है

लेकिन चेन्नई कप्तान ने खुद को बैटिंग ऑर्डर में इतना नीचे रखा है उनकी बैटिंग ही नहीं आती अगर आती भी है तो फैंस को धमाके देखने को नहीं मिलते जो बुधवार को कैपिटल्स के खिलाफ दिखाई पड़े उनका शिकार बने लेफ्टी पेसर खलील अहमद। पारी  के  19 वे ओवर  में धोनी ने उनके खिलाफ दो प्रचंड छक्के जड़े की  पूरा स्टेडियमधोनी -धोनी की आवाज से गुंजायमान हो उठा। 



करोड़ों फैंस को उस माही  दर्शन हुए  जिसके लिए वह अपने कैरियर में जाने जाते रहे।वह अंदाज जिसने बड़े-बड़े गेंदों के होश फाख्ता किए हैं धोनी ने 9 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों से 20 रन की पारी खेली जो माही ही नहीं, बल्कि क्रिकेटप्रेमियों का दिल बाग-बाग कर गयी।  और धोनी ने बता दिया कि वह भले ही उम्र के 42वें पड़ाव में हों, लेकिन उनके हाथों में किसी युवा जैसी ही ताकत है।  इन छक्कों का ऐसा सोशल मीडिया पर दिखा और इन्होंने कुछ पलों को माहौल पूरी तरह धोनीमय कर दिया।