Movie prime

Video :अक्षरा सिंह के मम्मी पापा के डांस के वीडियो ने मचाया तहलका ,जोरदार डांस देख लोग भूले माधुरी दीक्षित का डांस भी

 

अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा के टॉप एक्ट्रेस में से एक है। उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस में से एक है।  अब अपने फैंस के लिए  खास की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती है। इतना ही नहीं अक्षरा सिंह अपनी फैमिली के साथ कई बार फनी वीडियो शेयर करती है। 

इस बार भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा बेहद खास वजह से चर्चा में है और सोशल मीडिया पर अपने पापा मम्मी का डांस वीडियो शेयर किया है। अक्षरा ने वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्रा अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में  एक्ट्रेस घर में गा रहे लोगों के गाने पर डांस कर रहे हैं।  वीडियो को देखकर आप कह सकते हैं कि अक्षरा के मम्मी पापा का डांस का यह वीडियो उनके घर के किसी आयोजन का है। 

इस वीडियो में कपल शानदार अंदाज में डांस करता हुआ नजर आ रहा है। अक्षरा सिंह की मम्मी सबसे बेहतरीन डांस करती हुई नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए  अपने मम्मी पापा की शादी की सालगिरह की बधाई दी है । अक्षरा  सिंह  ने इस वीडियो को पर पोस्ट में लिखा ,सबसे अच्छे माता-पिता की शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं जो मुझे हर दिन प्रेरित करते हैं ,मैं कामना करती हूं कि आप और भी ज्यादा यादें बनाएं ,महादेव जी आप दोनों को आगे भी हमेशा स्वस्थ और ऐसे ही खुशियों से भरा रखें ,लव यू मम्मी पापा। यह सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह का यह पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है।