इस साल है इन बॉलीवुड कपल्स की पहली होली ,कर रहे है पहली होली को खास मनाने की तैयारियां

8 मार्च को होली सेलिब्रेट की जाएगी। हर बार की तरह इस साल भी बॉलीवुड की होली काफी खास रहने वाली है। इस साल कई स्टार शादी के बंधन में बंधे है अपने लाइफ पार्टनर के साथ उनकी पहली होली होगी। इसलिए उनका सेलिब्रेट भी खास होगा। इस लिस्ट में आलिया भट्ट से लेकर कियारा आडवाणी तक का नाम शामिल है। आज हम आपको बताते हैं कि किन सेलिब्रिटीज की पहली होली होगी।
नयनतारा और विग्नेश शिवम
एक्ट्रेस नयनतारा विग्नेश की शादी पिछले साल 9 जून की हुई थी। इस साल शादी के बाद नयनतारा विग्नेश की पहली होली है। दोनों के लिए खास पल होने जा रहा है।
हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया
हंसिका ने सोहेल से 4 दिसंबर 2022 को शादी की। शादी के बाद ससुराल में उनकी पहली होली है। दोनों को होली का काफी बेसब्री से इंतजार है।
रणवीर कपूर और आलिया भट्ट
बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ी माने जाने वाली आलिया और रणवीर की शादी के बाद यह पहली होली है। 14 अप्रैल 2022 को दोनों ने सात फेरे लिए थे। दोनों होली का सेलिब्रेशन खास बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल
अथिया शेट्टी ने क्रिकेटर केएल राहुल से 23 जनवरी 2023 को शादी की थी उनकी शादी काफी चर्चाओं में भी रही इस साल उनकी पहली होली है। और ससुराल में इसकी खास तैयारियां भी चल रही है।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा
इस लिस्ट में आखिरी नाम कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का है। इन्होंने 7 फरवरी 2023 को शादी की थी। शादी के बाद उनकी यह पहली होली और इसे खास बनाने के लिए दोनों कुछ खास करने वाले हैं।