रजनीकांत की शक्ल वाले शख्स को देख सोशल मिडिया हुआ पागल ,हूबहू थलाइवा की शक्ल देख लोग हुए हैरान

रजनीकांत देश के सबसे सुपरहिट सुपरस्टार्स में से एक है उनका करियर शानदार है और वह अलग-अलग भाषाओं की कई फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। वह अपनी एक्शन से भरपूर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं और दर्शकों के बीच उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। लोग उनकी फिल्मों का जश्न मनाते हैं। उन्हें देखने के लिए सिनेमाघर में भर भर के आते हैं पब्लिक उन्हें लार्जर देन लाइफ के लिए जानती और पसंद करती है।
फिलहाल उनका नाम किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि किसी वजह से चर्चा में है दरअसल रजनीकांत के एक हमशक्ल का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें रजनीकांत का हमशक्ल सड़क पर नजर आया बिल्कुल रजनीकांत जैसा दिखता है और उसका हेयर स्टाइल भी उनकी तरह है उन्हें नीली शर्ट और हाफ पेण्ट में देखा जा सकते हैं।
இவர் எளிமையான மனிதர்னு சொல்லுவானுங்க ஆனா இவளோ எளிமையானவரான்னு இப்ப தான் ஆச்சர்ய படுறேன்.... pic.twitter.com/pIbxiVYlpX
— 🔥 DESPOTER 🔥 (@despoters_12345) October 20, 2023
இவர் எளிமையான மனிதர்னு சொல்லுவானுங்க ஆனா இவளோ எளிமையானவரான்னு இப்ப தான் ஆச்சர்ய படுறேன்.... pic.twitter.com/pIbxiVYlpX
— 🔥 DESPOTER 🔥 (@despoters_12345) October 20, 2023
उन्होंने रजनीकांत के जैसे चश्मा लगा रखा है वायरल होने रहे क्लिप में शख्स को बॉडीगार्ड के साथ बातें करते हुए देखा जा सकता है। उस शख्स की शक्ल रजनीकांत से काफी मिलती-जुलती है और जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो लोग हैरान रह गए। हालांकि अभी रजनीकांत की हमशक्ल के बारे में कुछ जानकारी नहीं मिली है। पोस्ट के कमेंट में जानकारी के मुताबिक पाया गया की यह कोच्चि का रहने वाला और चाय की दुकान चलाता है। सुपरस्टार से मिलती-जुलती शक्ल होने की चलते ये एरिया में काफी पॉप्युलर है।