Movie prime

'कॉफी विद करण 'के अगले सीजन में रणवीर सिंह - दीपिका पादुकोण ने खोले आपने जिंदगी के कई राज ,वीडियो हुआ वायरल

 

करण जौहर के मोस्ट फेमस टॉक शो 'कॉफी विद करण 'का मोस्ट अवेटेड आठवां सीजन जल्दी प्रीमियम के लिए तैयार है। कॉफी विद करण से अभी एक वीडियो लीक हुआ जिसमें रणबीर और दीपिका की मस्ती भरी नोंकझोक नजर आ रही है। यह सोशल मीडिया पर काफी वायरल  हो रहा है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि पहले  एपिसोड में यह जोड़ी पहली बार एक साथ शो में नजर आने वाली है। 

 वायरल हो रहे क्लिप में रणवीर और दीपिका पादुकोण  मजेदार बाते करते हुए नजर आ  रहे हैं । दीपिका ने मजाक मजाक में रणबीर के किरदार 'रॉकी रंधावा'से शादी की बात कबूल कर ली। इतना ही नहीं इस जोड़े ने 2015 में रणवीर द्वारा दीपिका को प्रपोज करने की विषय पर चर्चा की। 


 वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर कमेंट भी कर रहे है।  एक फैन  ने कमेंट करते हुए लिखा ,बहुत अच्छा मैं इस एपिसोड को देखने के लिए इंतजार कर सकता हूं।  वही एक  ने लिखा ,दीप वीर एक साथ बहुत अच्छे लग रहे हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14 दिसंबर 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे। इस जोड़े ने अपने दोस्त और करीबी परिवारों को ही सदस्यों में मौजूदगी में इटली में शादी की थी। शादी पहले पारंपरिक दक्षिण भारतीय तरीके से हुयी ,फिर बाद में उनका आनंद - कारज समारोह हुआ।  विवाह शादी से पहले इस जोड़े ने कोंकणी रीति रिवाज एक दूसरे को अंगूठियां बनाई थी। करण जोहर के इस शो  का सीजन का प्रीमियर 26 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज़नी + हॉटस्टार पर होने वाला है।