Movie prime

कभी 500 करोड़ की फिल्म करके मचा दिया था पूरी दुनिया में तहलका ,आज फ़िल्मी पर्दे में क्यों गायब हो गयी ये एक्ट्रेस

 

बाहुबली फिल्म की रिलीज के साथ ही एक खूबसूरत एक्ट्रेस का नाम पूरी दुनिया में जाना माना हो  गया ये कोई और  नहीं बल्कि साऊथ की पॉपुलर एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी  है  जिनके नाम को साऊथ  इंडियन सिनेमा में किसी पहचान की दरकार नहीं है।  बाहुबली पार्ट वन और पार्ट 2 ने उन्हें पूरे देश में घर-घर की पसंद बना दिया। हालाँकि इस  फिल्म के बाद अचानक एक्ट्रेस गायब हो गई और उनके फैन्स उनकी स्क्रीन पर  वापसी का इंतजार कर रहे हैं  लेकिन अनुष्का शेट्टी नजर नहीं आई। 

अनुष्का शेट्टी का जन्म 7 नवंबर 1981 में बेंगलुरु में हुआ था

फ़िल्मी पर्दे से  गायब होने की वजह अनुष्का शेट्टी ने कुछ ही दिन पहले शेयर  की और अपनी नई शर्त भी  बता दी है। अनुष्का शेट्टी का जन्म 7 नवंबर 1981 में बेंगलुरु में हुआ था। यह अनुष्का शेट्टी आज अपना 42 वां जन्मदिन मना रही है । आज हम उनके बर्थडे पर आपको बताते हैं उनसे जुडी कुछ दिलचस्प बातें। 

 अनुष्का शेट्टी को साउथ इंडियन मूवीज में तो किसी पहचान की जरूरत नहीं है लेकिन बाहुबली देवसेना वाले  रोल ने उन्हें हर घर में एक नई पहचान दी है। उनको सबका फेवरेट बना दिया।  इस फिल्म के बाद अनुष्का शेट्टी और प्रभास  लिंकअप की खबरें भी  जुडी रही। आए दिन मीडिया में ये  खबरें  नजर आयी की अनुष्का और प्रभास  जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। खबरें  यहां तक आयी की  प्रभात से शादी की खातिर अनुष्का शेट्टी   से शादी की बातें चल रही है और उन्हें रोक भी दिया। 

अचानक पर्दे से गायब हो गई और उनके और प्रभास  के बीच की  खबरें भी गायब हो  गई

लेकिन अचानक इन सभी खबरों पर विराम  लग गया , ना सिर्फ खबरों पर ब्रेक लगा ,बल्कि अनुष्का  शेट्टी  भी फिल्मो में ब- मुश्किल नजर आई। बाहुबली 2 के बाद अनुष्का शेट्टी  बमुश्किल ही किसी फिल्म में अच्छी दौरान होगी और भागमती और निशब्दम  में नजर आई। फिर अचानक पर्दे से गायब हो गई और उनके और प्रभास  के बीच की  खबरें भी गायब हो  गई। इस साल दर्शक  मिसेज शेट्टी और मि. पोलीशेट्टी  फिल्म देखने को मिली जिसे काफी बेहतर रिस्पांस मिला। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान अनुष्का शेट्टी ने बताया  ककी उन्हें  लंबे ब्रेक की दरकार थी जिसकी वजह से वह फिल्मी  पर्दे से गायब हो गयी  लेकिन अब लौट आई है। कहानी सुन रही है जब भी कोई अच्छी कहानी मिलेगी वह फिल्म के लिए तैयार होगी बिना यह सोचे की फिल्म किस भाषा में बन रही है।