Movie prime

नमक है सफेद जहर ,WHO की चेतावनी 70 लाख लोगो की जान का कारण बन सकते है नमक

 

नमक को लेकर डब्ल्यूएचओ यानी वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट सामने आई जिसमें बताया गया है कि नमक ज्यादा खाना कई बीमारियों की वजह है। डब्ल्यूएचओ का लक्ष्य 2030 तक लोगों की खाने से 30% तक नमक कम करने का है । रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर समय रहते जरूरी कदम नहीं उठाया गया तो आने वाले 7 सालों में 70 लाख लोग नमक से होने वाली बीमारियों से अपनी जान दे देंगे। 

हर साल 14 से 20 मार्च तक वर्ल्ड सॉल्ट अवेयरनेस  वीक मनाया जाता है। नमक के बारे में आज हम आपको बताते हैं।

 नमक की जरूरत क्यों पड़ती है शरीर को । 


 नमक में सोडियम और पोटेशियम दोनों होता है सोडियम इंसान के शरीर को पानी का सही लेवल बनाने से लेकर ऑक्सीजन और दूसरे पोषक तत्व सभी ऑर्गन तक पहुंचाने में मदद करता है इसकी वजह से हमारी वैस्कुलर हेल्थ, नर्व यानी तंत्रिका में एनर्जी आती है।  

अगर  बिल्कुल नमक नहीं खाएंगे तो क्या नुकसान होगा 

लो ब्लड प्रेशर के पेस्ट पेशेंट बन सकते हैं। 
टाइप टू डायबिटीज के शिकार बन सकते हैं। 
 कमजोरी और उल्टी की प्रॉब्लम हो सकती है। 
ब्रेन और हाथ में सूजन आ सकती है। 
सूजन की वजह से सिर दर्द कोमा और सिजर्स के अटैक  भी आ सकते हैं।
बॉडी के जिस ऑगर्न को जितना खून चाहिए, उस तक उतना नहीं पहुंच पाता।


नमक ज्यादा खाने से क्या नुकसान होता है?


 बालों का झड़ना शुरू हो जाता है।
किडनी में सूजन आ जाती है।
शरीर में वाटर रिटेंशन बढ़ जाता है। जो शरीर में पानी को जमा करके रखता है।
हड्डियां कमजोर होती हैं और उन्हें ऑस्टियोपोरोसिस की प्रॉब्लम हो सकती है।
हार्ट डिजीज, लकवा, हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक जैसी कई बीमारियां हो जाती है।
प्यास ज्यादा लगती है। कई बार होटल का खाना खाने से ज्यादा प्यास लगती है, यानी उसमें नमक हाई वैल्यूम में पड़ा होता है।