केवल 2 महीने आता है ये हद से ज्यादा पौष्टिक फल जिसे खाने से बन जाएगी आपकी सेहत

बर्फीली सर्दियों में भरतपुर के बाजारों में सिंघाड़े की बहुतायत देखने को मिल रही है। फल और सब्जी मंडी की दुकान और ठेलो पर अनोखी आकृति वाले फलों की भारी तादाद दिखाई दे रही है जिसमें सिंघाड़ा आगे है। सर्दी की ऋतू में इसे काफी पसंद किया जाता है और इसकी चर्चा बाजारों में हो रही है। बता दे की भरतपुर के प्रसिद्ध बांध बध बारैठा के पानी में सबसे अधिक मात्रा में उत्पन्न होता है जिससे इसकी खेती में वृद्धि हो रही है।
अजीब आकृति वाले फल के खेत भी अजीब है जो 3 से 5 फीट पानी से भरी भूमि स्थित होते हैं
यह फल स्वास्थ्य के लाभों के लिए भी जाना जाता है और लोगों के बीच इसका प्रचुर उपभोग हो रहा है। इससे स्थानीय किसानों को अच्छा मुनाफा हो रहा है। और शहरी लोगों को स्वस्थ और स्वादिष्ट फलों का आनंद लेने का अवसर मिल रहा है। यह अजीब आकृति वाले फल के खेत भी अजीब है जो 3 से 5 फीट पानी से भरी भूमि स्थित होते हैं। इन खेतों में बांध बारैठा के अलावा जल भराव वाली भूमि में सिंघाड़े की खेती होती है जिसे डहर का क्षेत्र कहते हैं। किसान इस जलभराव से भरे खेतों को तैयार करने के लिए पहले से ही काफी सुबह से लगातार कड़ी मेहनत करते हैं उन्हें खेतों को तैयार करने में पानी से भरी जालनुमा आकृति के जाल नुमा बनाने के लिए नायलोन की रस्सी का उपयोग करते हैं जिसे खारिया कहा जाता है। इसके बाद उन्हें जालनुमा बाजार में बेचने के लिए लाया जाता है।
सिंघाड़ा खाने से शरीर में मिनरल्स की कमी पूरी होती है
सिंघाड़े को कई तरीकों से उपयोग में लाया जाता है। जैसे की इसे कच्चे फल की तरह खाया जाए तो और पक जाने के बाद इसका अचार बनाया जाता है। पक जाने के बाद इसको सुखाकर छिलका उतार कर सिंघाड़े की गिरी को पीसकर आटा बनाके हलवा , पकौड़ी ,पूरी और अन्य विभिन्न विधियों में उपयोग किया जाता है। डॉक्टर की माने तो , सिंघाड़ा शरीर के लिए काफी फायदेमंद है इसे एक रामबाण उपचार के रूप में भी जाना जाता है। सिंघाड़ा खाने से शरीर में मिनरल्स की कमी पूरी होती है क्योंकि इससे बहुत सारी खनिज होते हैं। पोटेशियम इससे बहुत अधिक होता है जो शरीर के लिए उपयुक्त है। सिंघाड़ा विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत भी और कैलोरीज कम होती है जिससे वजन को नियंत्रित किया जा सकता है। इसका सेवन मोटापे को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा सिंघाड़ा ब्लड प्रेशर , शुगर और हार्ट की बीमारियों के लिए भी लाभकारी होता है।