Movie prime

आम के पत्तो में होते है आम से भी ज्यादा गुण ,यहां जाने इसके अनेको फायदे

 

गर्मी में सबका पसंदीदा फल और फलों का राजा कहलाने वाला आम सेहत इक्के-दुक्के फायदे दे सकता है। लेकिन इसी आम के पत्ते सेहत की खजाना होते हैं। आम के पत्ते खाने पर शरीर को एक या दो नहीं बल्कि अनेक फायदे मिलते हैं। यह पत्ते विटामिन सी, विटामिन ए , पोटेशियम ,कॉपर और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व और खनिजों से भरपूर होते हैं।  इसके साथ ही यह पत्ते एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल्स गुणों से भरपूर होते हैं आज हम आपको आम के पत्तों के फायदे के बारे में बताते हैं। 

डायबिटीज मैनेज करने में मददगार 

डायबिटीज मैनेज करने से आम के पत्ते काम आ सकते हैं इन पत्तों में पाए जाने वाले  टैनिन्स शुरुआती डायबिटीज में मददगार साबित होते है। इनके सेवन के लिए आम के पत्तों को सुखाकर इनका पाउडर बना लें इस पाउडर को गर्म पानी के साथ भी लिया  जा सकता है इसके अलावा आम के पत्ते रात को पानी में भिगोकर रखें अगले सुबह इस पानी को छानकर पी लें । 

श्वषन तंत्र से जुडी  की दिक्कतों से छुटकारा मिलने में सहायक

आम के पत्तों  से श्वषन तंत्र से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिल सकता है।इन पत्तो को उबालकर  तैयार किए गए पानी को पीने पर  आम सर्दी जुखाम ठीक हो सकता है। इसके अलावा खांसी दूर करने के लिए इन पत्तों के पानी में शहद मिलाकर सेवन किया जा सकता है। 

वजन घटाने में फायदेमंद 

आम के पत्ते वजन कम करने में भी सहायक होते हैं। वजन घटाने के लिए आम के पत्तों की चाय बनाकर सेवन किया जा सकता है। सेवन करने के लिए मुट्ठीभर  आम के पत्तों में डेढ़ सौ मिलीलीटर  के करीब  पानी मिलाएं और उबालने से छान लें और फिर ठंडा करके पिए।