आम में है वात पित्त दोष को दूर करने के गुण ,यहां जाने आम के चमत्कारिक गुणों के बारे में

आम भारत का राष्ट्रीय फल यूं ही नहीं है। लाजवाब स्वाद के साथ आम की गुठली ,पत्तियां और छाल भी गुणों से भरपूर है। आज हम आपको आम के फायदे बताते हैं। डाइट में आपको शामिल कर आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में विटामिन सी काफी मदद करता है और आम विटामिन सी से भरपूर है।
एक अध्ययन के अनुसार विटामिन सी एलर्जी की समस्या को कम करता है और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।
पेट के लिए फायदेमंद , कब्ज में आराम के लिए खाएं आम
आम में लैक्सेटिव गुण पाया जाता है इनकी वजह से आम पेट साफ करता है यह फाइबर से भी भरपूर होता है। इसलिए आम खाने से पाचन तंत्र बेहतर होता है अगर आपको कब्ज की परेशानी रहती है तो आम जरूर खाएं इससे आपको फायदा मिलेगा।
आंखों के लिए फायदेमंद
आम में विटामिन पाया जाता है जो आंखों के लिए फायदेमंद है। आंख के दो प्रमुख गुण होते हैं ,ल्यूटिन और जियाजैंथिन। आम में जियाजैंथिन प्रचुर मात्रा में होता है। अगर आपकी आंखों की रोशनी उम्र के साथ कुछ धुंधली हो गई है तो आम के सेवन से आपको फायदा हो सकता है आम में मौजूद क्रिप्टोजैन्थिन दृष्टि दोष दूर करने में मददगार है।