सुबह -सुबह खाली पेट इन दो चीजों को पानी पिने से शुगर और कोलेस्ट्रॉल लेवल हो जायेगा कंट्रोल

आजकल के गलत खान पान और खराब जीवन शैली के कारण लोग कई तरह की गंभीर बीमारियों से घिरे हुए हैं। इनमें से डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से अधिकतर लोग परेशान है। इन दोनों बीमारियों को साइलेंट किलर कहा जाता है। क्योंकि इनके लक्षण शुरुआत में दिखाई नहीं देते हैं। लेकिन यह धीरे-धीरे पीड़ित व्यक्ति के शरीर को अंदर से नष्ट कर देती है। डायबिटीज होने पर शरीर का ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है जो शरीर के लिए घातक साबित हो सकता है। वही शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक जोखिम रहता है। इसलिए ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल रखना बहुत जरूरी है। ज्यादातर लोग ब्लड शुगर कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए अलग-अलग दवाइयां का सेवन करते हैं। लेकिन आप चाहे तो कुछ घरेलू उपाय की मदद से अपने ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को एक साथ कंट्रोल कर सकते हैं। आज हम आपको एक घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं।
शुगर और कोलेस्ट्रॉल के लिए घरेलू उपाय।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल हाई रहता है उनके कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई रहने का चांस ज्यादा होते हैं। ऐसे में आप इन दोनों को कंट्रोल करने के लिए मेथी और धनिया के बीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। दोनों ही मसाले औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इनमे मौजूद पोषण तत्व शरीर में बढ़े हुए शुगर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में प्रभावी होते हैं। साथ यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करते हैं। अगर नियमित रूप से इन दोनों का सही तरीके से सेवन किया जाए तो शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती है।
कैसे करें मेथी और धनिया का सेवन
अगर आपको डायबिटीज कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो आप मेथी और धनिया के बीज को पानी में उबालकर इसका सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप पेन में गिलास पानी डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दें। अब इसमें एक चम्मच मेथी के बीज और एक चम्मच धनिया के बीज डालकर 5 मिनट तक उबलने जब पानी आधा रह जाए तो उसे छान ले। अब इस पानी का सेवन आप सुबह खाली पेट करें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपको शुगर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मदद मिलती है।