
नाटो जैपनीज़ फूड है और वहां सुपरफूड के नाम से प्रसिद्ध है, लेकिन यह गट हेल्थ और हड्डियों के लिए रामबाण उपाय माना जाता है। आइए जानते हैं आखिर ये सुपरफूड कैसे तैयार होता है और आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है।इम्यूनिटी को बूस्ट करने वाले इस सुपरफूड Natto के बार में जापान में कहा जाता है कि, इसका सेवन करने वाला मौत को भी मात दे सकता है, लेकिन इसे खाना हर किसी के बस की बात नहीं है, क्योंकि यह बदबूदार, चिपचिपा और देखने में बेहद ही घिनौना लगता है।
जापान में Natto को लंबी उम्र के लिए रामबाण उपाय और जीवन का रक्षक माना जाता है। Natto के सेवन से शरीर में रक्त का प्रवाह बेहतर तरीके से होता है, और हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है। जापान के लोगों और खासतौर पर बुजुर्गों का दावा है कि, Natto के सेवन से खून साफ होता है और यह संक्रमण से भी बचाता है। वहीं कुछ लोग तो ये भी दावा करते हैं कि, Natto को खाने वाला मौत को भी मात दे सकता है।
इसका नियमित रूप से सेवन करने से उम्र बढ़ने की गति भी धीमी हो जाती है। जापान में हुए एक सर्वे में बताया गया है कि, 62 फीसदी लोग इसे पसंद करते हैं लेकिन लगभग 13 प्रतिशत लोग Natto की तरफ देखना भी नहीं चाहते हैं।नट्टो में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, आयरन और फाइबर पाया जाता है, जिससे रक्तचाप और वजन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।उम्र बढ़ने के साथ ही हड्डियां पतली और कमजोर हो जाती है, लेकिन Natto के सेवन से हड्डियों को बढ़ती उम्र में भी मजबूत बनाया जा सकता है।
सुपरफूड Natto तैयार करने के लिए सबसे पहले सोयाबीन को पानी में उबाल लें और किण्वन के लिए इसमें बैसिलस सबटिलिस बैक्टीरिया मिलाएं। इसके बाद इसे लपेटकर 4 से 5 दिनों के लिए फर्मेंट होने के लिए छोड़ दें। तापमान और मौसम के अनुसार इस प्रक्रिया में परिवर्तन भी किया जा सकता है।