Movie prime

29 महीने में सबसे कम हुयी थोक महंगाई ,यहां जाने कौनसी चीजे हुयी पहले से सस्ती

 

थोक महंगाई दर मार्च में घटकर1.34%पर आ गई हैव्।  एक 29 महीने का निचला स्तर है।  फरवरी 2023 में थोक महंगाई दर 3.85% रही थी। जनवरी 2023 में थोक महंगाई दर 4.73% थी।  गेहूं  ,दाल और फ्यूल  जैसी चीजों के सस्ते होने से महंगाई में गिरावट आई है। अक्टूबर 2020 में यह 1.31%  पर थी   लगातार दसवां महीना है जब होलसेल महंगाई गिरी है। पिछले बुधवार को रिटेल महंगाई के आंकड़े भी जारी किए गए वर्ष 2023 में घटकर 5.66% पर आ गई है। 

खाने पीने के सामान के दामों में गिरावट आने से रिटेल महंगाई घटी थी। । खाने-पीने के सामान के दामों में गिरावट आने से रिटेल महंगाई घटी थी। कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के बास्केट में लगभग आधी हिस्सेदारी खाद्य पदार्थों की होती है। 

खाने पिने का सामन सस्ता 

मार्च में थोक महंगाई दर  दर में गिरावट खाने-पीने के सामान, टेक्सटाइल्स, मिनरल्स, रबर और प्लास्टिक प्रोडक्ट की कीमतों में गिरावट के चलते आई है। वहीं क्रूड पेट्रोलियम और नेचुरल गैस, पेपर और पेपर प्रोडक्ट्स की कीमतें कम होने से भी महंगाई घटी है। 
फरवरी में खाने के सामान की थोक महंगाई दर 2.76% थी, ये मार्च 2.32% पर आ गई। 
मार्च में रोजाना जरूरत के सामानों की महंगाई 3.28% से घटकर 2.40% पर आ गयी।  
ईंधन और बिजली की थोक महंगाई फरवरी के 14.82% से गिरकर 8.96% पर आ गई। 
मेन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की थोक महंगाई भी 1.94% से गिरकर निगेटिव जोन में चली गई। 

29 महीने में सबसे कम हुयी थोक महंगाई ,यहां जाने कौनसी  चीजे हुयी पहले से सस्ती 

बीडीआर फार्मा की सीईओ धीर शाह ने कहा कि ,उम्मीद के मुताबिक होलसेल महंगाई की दर कम होकर 1 पॉइंट 34 परसेंट हो गई है। थोक महंगाई में गिरावट रिकॉर्डिंग के लिए पॉजिटिव डेवलपमेंट है। अच्छा मानसूनी और होलसेल महंगाई को स्टेबल रखने में मदद करेगा। हालांकि क्रूड आयल के दामों में बढ़ोतरी होलसेल और रिटेल महंगाई के लिए रिस्क पैदा करेगी। महंगाई को स्टेबल और एक रेंज में होना चाहिए था कि केंद्रीय बैंक पॉलिसी रेट को होल्ड पर रख सके और अगले साल से काम करना शुरू कर सकें। 15 महीने के नीचे स्थल पर आई रिटेल महंगाई मार्च में खुदरा महंगाई 15 महीने तक के निचले स्तर पर आ गई है। खुदरा महंगाई मार्च में  5.66% परसेंट रही है जो फरवरी में 6:44% थी। सरकार द्वारा 12 अप्रैल को जारी आंकड़ों के अनुसार मार्च में खुदरा महंगाई दर आरबीआई के 6 परसेंट ऊपरी सीमा से नीचे गिर गई है।