Movie prime

Video :जब नदी में तैरते दिखा नोटो के बंडल ,लोगो ने लूटने के लिए लगा दी नदी में छलांग

 

कहते हैं पैसे की क्या कीमत है  वही जान सकता है जिसने कड़ी मेहनत से कमाया लेकिन अगर वही पैसा के बंडल  बिना किसी मेहनत पर  मिले  हैरत होना लाजमी है। हाल ही में ऐसा नजारा देखने को मिला  बिहार के सासाराम जिले की जहाँ कथित तौर पर नोटों के बंडल नहर मेंतैरते मिले जिससे लूटने के लिए लोग नहर में कूद पड़े। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

पटना से करीब 10 किलोमीटर दूर सासाराम का बताया जा रहा है

मामला पटना से करीब 10 किलोमीटर दूर सासाराम का बताया जा रहा है। वीडियो में अब देखा जा सकता है कि कैसे नहर में अचानक नोटों के बंडल निकलने लगे हैं। जिसकी खबर जंगल में लगी आग की तरफ से पूरे इलाके में फैल गई। फिर क्या था जिसने भी ये खबर सुनी उसने आव देखा ना ताव सीधे नहर में छलांग लगा दी। वीडियो में नोटों के बंडल उठाते हुए लोगों का वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले  वायरल हो रहा है । 

वीडियो में देखा जा सकता है कि, कोई एक हाथ से तो कोई दोनों हाथ से नोटों की गड्डियां चुनने में लगा हुआ है।   वहीं न इस वीडियो के असली होने की पुष्टि की जा रही है और न ही नोटों के बंडलों की असली होने की पुष्टि की जा रही है।  दूसरी तरफ इनके असली-नकली होने की पुष्टि की जांच पुलिस कर रही है।  बताया जा रहा है कि, एक शख्स ने सबसे पहले इस तरह नोटों के बंडलों को नहर में तैरते देखा था, जिसके बाद पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई थी।