Movie prime

Video :खराब पड़ी बस को लोग लगा रहे थे छक्का ,मुंबई पुलिस को भा गया उनका ये अंदाज

 

मुंबई पुलिस अक्सर इंटरनेट पर कमाल और जरूरी जानकारियों से जुड़े वीडियो अपलोड करती रहती है जो सोशल मीडिया यूजर्स को भी खूब पसंद आते हैं। हाल ही में मुंबई पुलिस ने एक ऐसा ही पोस्ट शेयर किया जिसमें कुछ लोग खराब बड़ी बस को धक्का लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट देखकर लोग जमकर मुम्बईकरो कि तारीफ कर रहे हैं। 

खराब पड़ी बस को धक्का लगाते हुए

मुंबई पुलिस अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट के जरिए लोगों को संदेश देने की कोशिश करती हुई नजर आती है।  हाल ही में मुंबई द्वारा शेयर किया गया एक ऐसा वीडियो सामने आ रहा है जिसमें कुछ लोग खराब पड़ी बस को धक्का लगाते हुए दिख रहे हैं जिसमें वह सभी उम्र के लोग शामिल है। बस को धक्का मारने वालों में एक मुंबई पुलिस का जवान भी शामिल है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को @medohh777 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है को  जिसे काफी देखा और शेयर किया जा रहा है। 

 इस वीडियो को री ट्वीट करते हुए मुंबई पुलिस ने लिखा,'मुंबई मोमेंट्स- Ctrl+S! मुंबई की ताकत हर 'मुंबईकर' के हाथ में है।।  खाकी में खड़े हमारे दोस्त ने इसे देखा और शहर को बढ़ावा देने में अपना समर्थन दिया। केवल 8  सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 47000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं जबकि सैकड़ों लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। वीडियो को देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'मुंबईकर अपने शहर को बचाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'एकता में ही ताकत है' तीसरे यूजर ने लिखा, 'मुंबई कर तो ऐसे ही हाथ थामने के लिए जाने जाते हैं, स्थिति कितनी भी मुश्किल क्यों ना हो।